वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नाली साफ कर रहे बुजुर्ग सफाईकर्मी को मिली सिर्फ एक हूडी, लेकिन यह छोटा-सा जेस्चर जीत ले गया इंटरनेट का दिल

Viral Emotional Video : मदद फाउंडेशन के फाउंडर चौधरी हंजाला अली ने नाली साफ कर रहे एक बुजुर्ग सफाईकर्मी को अपनी हूडी देकर जो सम्मान दिखाया, वही अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।

हितेश तिवारी

Human Kindness Story : सफाईकर्मियों का काम हमारे समाज की रीढ़ है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि उनके योगदान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। शहर की नालियां, सड़कें और मोहल्ले साफ रहें, इसके पीछे इन्हीं लोगों की मेहनत होती है।

हाल ही में ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मदद फाउंडेशन के फाउंडर चौधरी हंजाला अली एक बुजुर्ग सफाईकर्मी के प्रति इंसानियत और सम्मान दिखाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में हंजाला नाली साफ कर रहे बुजुर्ग से बात करते हैं और उन्हें अपनी हूडी उतारकर दे देते हैं। यह छोटा-सा जेस्चर इंटरनेट यूजर्स के दिल को छू गया।

वीडियो के सबटाइटल में हंजाला बताते हैं कि यह बुजुर्ग सफाईकर्मी एक अनाथ हैं, जो फुटपाथ पर रहकर अपनी जिंदगी गुजारते हैं और रोज हमारी फैलाई गंदगी को साफ करते हैं। बातचीत के दौरान जब उनसे परिवार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुद को “अनाथ” बताया।

सफाईकर्मी की बातें सुनकर हंजाला भावुक हो जाते हैं, खासकर जब बुजुर्ग कहते हैं, “जीवन जीना है और फिर हमें जाना है, बस भगवान से एक ही सवाल है कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ?” यह सवाल किसी का भी दिल झकझोर सकता है। हंजाला उन्हें खाना भी ऑफर करते हैं, लेकिन बुजुर्ग मना कर देते हैं। इसके बावजूद हंजाला उनका साथ नहीं छोड़ते।

लोगों ने की चौधरी हंजाला की तारीफ

वीडियो का सबसे भावुक पल तब आता है, जब हंजाला बुजुर्ग सफाईकर्मी को गले लगा लेते हैं। यह गले लगना सिर्फ एक इंसान का दूसरे इंसान को सहारा देना नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाला पल बन जाता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_helping_teacher_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में यूजर्स न सिर्फ हंजाला की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि सफाईकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर हम सच में उनके काम की कद्र करते हैं, तो सरकार और समाज दोनों को उनकी सुरक्षा और सम्मान को अनिवार्य बनाना चाहिए। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि कभी-कभी एक छोटी-सी मदद और एक सच्चा गले लगना भी किसी की पूरी दुनिया बदल सकता है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG