वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भक्ति में डूबा हस्की डॉग, मालिक के साथ की भगवान की आरती; वीडियो वायरल

Husky Dog Aarti Video आरती के दौरान हस्की डॉग ने भी सुर मिलाया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान भी हुए और बेहद खुश भी।

हितेश तिवारी

Devotional Dog Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हस्की डॉग अपने मालिक के साथ भगवान की आरती करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स भगवान की मूर्ति के सामने कपूर जलाकर ध्यान से ‘कर्पूरगौरं’ आरती कर रहा है।

उसके ठीक बगल में बैठा हस्की डॉग भी उसी लय में अपना मुंह ऊपर उठाकर “हूंऊऊं” की आवाज निकालने लगता है, जैसे वह अपने अंदाज में आरती का सुर मिला रहा हो। कुत्ते का यह अनोखा और भक्तिमय वीडियो देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हैं।

मालिक के साथ डॉग ने भी भगवान की आरती की

वीडियो में हस्की का बैठने का तरीका और उसके चेहरे के भाव देखकर साफ लगता है कि वह पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल है। मालिक जैसे ही आरती का डायरेक्शन बदलता है, हस्की भी उसी दिशा में अपना चेहरा घुमा लेता है, मानो उसे हर स्टेप पता हो। वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इसे ‘सनातनी हस्की’ का नाम दिया है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी जानवर ने पूजा या आरती के दौरान ऐसा अद्भुत व्यवहार दिखाया हो। इससे पहले भी कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें जानवर इंसानों के साथ भक्ति में डूबे दिखाई दिए हैं। ऐसे वीडियो यह साबित करते हैं कि भाव और श्रद्धा किसी भाषा या प्रजाति की मोहताज नहीं होती।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट go_nomad9 पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने लाइक किया है। वीडियो पर लगातार मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाषा कोई भी हो, भावना और श्रद्धा कमाल की है।” दूसरे ने कहा, “जानवरों को भी अच्छे संस्कार दिए जा सकते हैं।”

वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, “सनातन धर्म में हस्की का स्वागत है।” कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और दिखा रहा है कि कभी-कभी जानवर भी इंसानों से ज्यादा भावुक और क्यूट तरीके से भक्ति का प्रदर्शन कर सकते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल