समस्तीपुर में युवती से बदसूलकी सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
वायरल

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती को घेरा, सड़क पर बदसलूकी का VIDEO वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Viral Video: समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में युवती से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कर्पूरीग्राम थाना पुलिस ने वीडियो की जांच और आरोपियों की पहचान शुरू की।

प्रिया जैस

Samastipur Viral Video: बिहार में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। हाल ही में जुमई में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ जैसा ही एक मामला समस्तीपुर से सामना आया है। यह ताजा मामला समस्तीपुर बायपास का बताया जा रहा है। यहां कुछ लड़के एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ करते नजर आ रहे है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो-तीन स्थानीय युवकों ने लड़की को गलत तरीके से छूआ और उसके साथ गाली-गलौज कर बदतमीजी की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस बीच वहां आसपास मौजूग लोग खड़े रहकर तमाशबीन बने रहे और हंसते हुए नजर आए। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बिहार में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बड़े साल खड़े हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतसिंहपुर गांव की बताई जा रही है। गांव में बांध बाइपास रोड पर कुछ स्थानीय युवक लड़की के साथ छेड़खानी और गाली-गलौज करते नजर आ रहे है। बुधवार की शाम इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली और वायरल हो गया, जिसके बाद समस्तीपुर पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक जगतसिंहपुर गांव के बताए जा रहे हैं। समस्तीपुर के SP ने बताया कि जगतसिंहपुर बांध इलाके में दिन-दहाड़े कुछ लोगों के एक समूह द्वारा एक लड़की को परेशान करने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और FIR दर्ज की गई है।

जुमई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार

बिहार में इससे ठीक पहले 20 सितंबर की शाम जमुई में अपने दोस्त के साथ जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और बदसूलकी का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया।

जुमई पुलिस ने आरोपियों पर लिया एक्शन

जमुई जिले में एक टीनएजर लड़की को परेशान करने के मामले में आरोपी नंदन यादव के पैर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जमुई जिले में सड़क किनारे लोगों का एक ग्रुप कथित तौर पर एक लड़के और लड़की को परेशान करता दिख रहा था।

जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने पत्रकारों को बताया था कि यह घटना 19 सितंबर की शाम को हुई थी और एक महिला अधिकारी की अगुवाई वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम सभी दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है