ऋषिकेश में बीच सड़क पर हाई बोल्टेज ड्रामा ऋषिकेश में बीच सड़क पर हाई बोल्टेज ड्रामा
वायरल

ऋषिकेश में बीच सड़क पर हाई बोल्टेज ड्रामा, लड़की और लड़के ने मिलकर की युवक की पिटाई; VIDEO वायरल

A Street Fight In Rishikesh: ऋषिकेश में देश-विदेश से लोग सुकून, शांति और आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में पहुंचते हैं। लेकिन इसी बीच सड़क पर मारपीट की एक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • धार्मिक स्थल ऋषिकेश में बीच सड़क पर मारपीट

  • ऋषिकेश धार्मिक आस्था, योग और आध्यात्मिक शांति का है केंद्र

  • तीर्थनगरी की छवि और सार्वजनिक स्थलों पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से ये घटना खड़ा करती है गंभीर सवाल

High-Voltage Drama Middle Of The Road In Rishikesh: शराब के नशे में मारपीट की घटना आए दिन सामने आती रहती है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बीच सड़क पर तीन लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। पूरा मामला उत्तराखंड के पवित्र तीर्थस्थल ऋषिकेश का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती द्वारा मिलकर एक अन्य युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

ऋषिकेश को धार्मिक आस्था, योग और आध्यात्मिक शांति के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट जैसी घटना सामने आना चिंता का विषय है। तीर्थनगरी की छवि और सार्वजनिक स्थलों पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से भी इस तरह की घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

युवक और युवती ने मिलकर की मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान एक युवक और युवती ने मिलकर दूसरे युवक के साथ मारपीट की। घटना के पीछे क्या विवाद था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।प्रारंभिक जानकारी में तीनों के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है।

तीर्थनगरी के माहौल पर उठे सवाल

उत्तराखंड के ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल पर इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े करती हैं। धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर आने वाले लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे कानून और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करें।

शराब के नशे में विवाद और मारपीट की घटनाएं न केवल संबंधित लोगों के लिए परेशानी पैदा करती हैं, बल्कि आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को भी प्रभावित कर सकती हैं।

पुलिस कार्रवाई पर नजर

खबर लिखे जाने तक फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज होने, किसी की गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई को लेकर किसी भी तरह के विवरण उपलब्ध नहीं हैं। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू