वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए

truck overtaking viral video : सोशल मीडिया पर खतरनाक ट्रक ओवरटेक का वीडियो हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार ट्रक दो वाहनों के बीच से निकलता है और इस दौरान उसके दोनों तरफ के पहिए हवा में उठ जाते हैं।

हितेश तिवारी

Reckless Truck Diving : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। वायरल क्लिप में एक ट्रक चालक ओवरटेक करने के चक्कर में अपनी और दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालता दिखाई देता है।

कुछ ही सेकेंड का यह वीडियो सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को साफ दिखाता है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने से आखिर कैसे बच गई। यह वीडियो एक्स पर @SumanRastogi6 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते हजारों लोग इसे देख चुके हैं।

दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक

वीडियो में दिखाई देता है कि एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के लिए तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है। उसी दौरान सामने से भी एक दूसरा ट्रक आता नजर आता है। आमतौर पर ऐसे हालात में चालक को अपनी रफ्तार कम करनी चाहिए, लेकिन वायरल वीडियो में ट्रक चालक ऐसा नहीं करता। वह बेहद जोखिम भरा कट मारते हुए दोनों ट्रकों के बीच से अपना वाहन निकाल देता है।

इस दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ जाता है और पहले बाईं तरफ, फिर दाईं तरफ के पहिए कुछ पल के लिए हवा में उठते दिखाई देते हैं। हालांकि चालक किसी तरह ट्रक पर नियंत्रण बनाए रखता है और बड़ा हादसा टल जाता है। वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि घटना कब और कहां की है।

सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी जरूरी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने कहा कि कुछ सेकेंड की जल्दबाजी कई जिंदगियां खतरे में डाल सकती है। एक यूजर ने लिखा, "ऐसी ड्राइविंग खुद के साथ दूसरों की जान से भी खिलवाड़ है।" दूसरे ने कहा, "सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी जरूरी है।"

वहीं कई लोगों ने ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि ओवरटेक हमेशा सुरक्षित दूरी और सही समय देखकर ही करना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी बड़े हादसे में बदल सकती है।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव