वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रांची के रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, घरों के गेट खोले और बाइक गिराई; वीडियो वायरल

Elephant in Residential Area : रांची के कल्याणपुर इलाके में एक हाथी रिहायशी क्षेत्र में घुस आया और घरों के गेट खोलते व बाइक गिराते दिखा। 44 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Ranchi Elephant Viral Video : झारखंड की राजधानी रांची के कल्याणपुर इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में घुसकर घरों के गेट सूंड से खोलता नजर आता है।

इतना ही नहीं, रास्ते में खड़ी एक बाइक को वह जोर से गिरा देता है। छतों पर खड़े लोग पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करते दिखते हैं और बच्चों को हाथी से दूर रहने की हिदायत देते सुनाई देते हैं।

रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, वीडियो वायरल

करीब 44 सेकंड के इस वीडियो में पहले कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर हाथी को भगाने की कोशिश करते हैं। हालांकि हालात जल्दी ही बदल जाते हैं और लोग खुद डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं। हाथी की हरकतों से इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है।

सोशल मीडिया पर इसे “हाथी जी का सरप्राइज विजिट” कहकर शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर @samad_sisters नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई इस रील को अब तक करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

यह घटना खतरे का संकेत

वायरल वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं, “कितनी प्यारी तरह से गेट खोल रहा है,” तो कुछ ने कहा, “वनों की कटाई ही ऐसे हालात की असली वजह है।” वहीं कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए।

हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक हाथी शांत है, वह नुकसान नहीं करता, लेकिन भड़कने पर स्थिति खतरनाक हो सकती है। यह घटना इंसान और वन्यजीव के बढ़ते टकराव की ओर भी इशारा करती है, जहां जंगलों के सिमटने से जानवर रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी