राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्रा Social Media
वायरल

सबके चेहरे पहचानता हूं, दुबारा आने नहीं दूंगा...CEO बनते ही जितेंद्र मिश्रा ने दिखाए तेवर, धमकी का VIDEO वायरल

Jitendra Mishra Controversial Statement: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्रा का पत्रकारों पर कथित विवादित बयान सामने आया है। वायरल वीडियो में वे पत्रकारों से कहते नजर आए, सबके चेहरे पहचान रहा हूं।

अर्पित शुक्ला

Ram Mandir Trust CEO Jitendra Mishra Controversial Statement: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्रा गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों गोविंद देवगिरी और मदन मोहन से मुलाकात की। बैठक के बाद पत्रकारों ने जब उनसे मुलाकात में हुई चर्चा के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनका जवाब विवादों में आ गया।

पत्रकारों के सवाल पर जितेंद्र मिश्रा ने कथित तौर पर कहा, “सबके चेहरे पहचान रहा हूं, आने नहीं दूंगा।” उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पत्रकारों के सवाल पर नाराज हुए CEO

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों ने बैठक के एजेंडे और उसमें हुई चर्चा को लेकर जितेंद्र मिश्रा से सवाल किए। आरोप है कि उन्होंने सवालों का सीधे जवाब देने के बजाय पत्रकारों से नाराजगी जताई।

वायरल वीडियो में मिश्रा पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए उनके चेहरे पहचानने और दोबारा आने नहीं देने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक महत्व से जुड़े राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी का मीडिया के साथ संवाद किस तरह का होना चाहिए।

कांग्रेस ने साधा निशाना

मामले को लेकर कांग्रेस ने भी जितेंद्र मिश्रा के कथित बयान पर निशाना साधा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देखिए मैं आप सबको पहचान रहा हूँ, दुबारा आने नहीं दूँगा!”

कांग्रेस ने इसे लेकर मिश्रा के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि राम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी से विनम्रता और मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। पार्टी ने उनके कथित बयान को मीडिया को धमकाने वाला रवैया बताया।

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि सत्ता और पद स्थायी नहीं होते और इस तरह के रवैये को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी