वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर ऑटो चालक बने व्यक्ति की कहानी ने लोगों का जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल

Auto Driver Motivation Video कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर ऑटो चलाने वाले राकेश का प्रेरणादायक वीडियो वायरल हो रहा है। राकेश कहते हैं कि पैसा जरूरी है, लेकिन जिंदगी का असली मकसद मानसिक शांति है।

हितेश तिवारी

Auto Driver Viral Video : बेंगलुरु का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें राकेश नाम के शख्स ने अपनी कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर नया जीवन शुरू करने की कहानी बताई है। राकेश पहले एक बड़ी कंपनी में काम करते थे, लेकिन लगातार तनाव, दबाव और जीवन की भागदौड़ से परेशान होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

अब वह एक ऑटो चालक के रूप में काम कर रहे हैं और इस बदलाव को वह अपनी जिंदगी का सबसे सही फैसला मानते हैं। राकेश ने वीडियो की शुरुआत इस बात से की, “मैं अब कॉरपोरेट स्लेव नहीं हूं, बल्कि एक ऑटो ड्राइवर हूं, और मुझे बिल्कुल भी डर नहीं है कि मैं फिर से शुरुआत कर रहा हूं।” राकेश ने यह वीडियो उन लोगों को मोटिवेट करने के लिए बनाया है जो अपने जीवन में कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

जिंदगी में कुछ न कुछ करते रहो, बस रुकना मत

राकेश बताते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लगा कि वह कभी संभल नहीं पाएंगे, लेकिन उन्होंने खुद को हिम्मत दी और दोबारा जीवन शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी सिर्फ पैसे पर नहीं चलती, बल्कि उसके अलावा भी बहुत सी चीजें जरूरी होती हैं- खुशी, शांति, आत्मसम्मान और उद्देश्य।

वीडियो में राकेश कहते हैं, “हम सबको समझना चाहिए कि पैसे की जरूरत है, लेकिन पैसा ही सबकुछ नहीं होता। जिंदगी में असली मूल्य ढूंढो, अपना उद्देश्य ढूंढो।” उनकी यह बात कई लोगों के दिल को छू गई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपकी जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है तो रुकना मत, कुछ न कुछ करते रहो, जिंदगी आपको रास्ता दिखाएगी।

लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर राकेश की तारीफों की बाढ़ आ गई। एक व्यक्ति ने लिखा, “आपने अपने अहंकार और समाज की सोच पर जीत हासिल की है, आप सच में प्रेरणादायक हैं।” एक और यूजर ने कहा, “मैंने भी अपनी कॉरपोरेट नौकरी छोड़ी है… मुश्किल था, लेकिन अब खुश हूं।

आपको ढेर सारा प्यार और शक्ति।” कई लोगों ने लिखा कि राकेश की कहानी डांस या एंटरटेनमेंट वीडियोज़ से ज्यादा प्रेरक है क्योंकि यह असली जीवन से जुड़ी हुई है। राकेश की यह यात्रा उन सभी लोगों के लिए एक मैसेज है जो बदलाव से डरते हैं—कि शुरुआत करने के लिए कभी देर नहीं होती और अगर आप खुद पर भरोसा रखें तो जिंदगी हमेशा मौका देती है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह