वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बारिश में उजड़ गई नमकीन की दुकान, रोते दुकानदार का वीडियो वायरल; मदद को आगे आए लोग

Namkeen Seller Loss : राजस्थान के एक नमकीन विक्रेता की दुकान बारिश और आंधी में बर्बाद हो गई। रोते हुए दुकानदार का वीडियो वायरल होने के बाद लोग मदद के लिए आगे आए।

हितेश तिवारी

Street Vendor Viral Video : राजस्थान के एक छोटे दुकानदार की दर्दभरी कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रही है। ठेले और हफ्ते में लगने वाली बाजारों में दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पूरी तरह उनकी दिनभर की बिक्री पर निर्भर होती है।

ऐसे में अगर मौसम अचानक खराब हो जाए और सारा सामान बर्बाद हो जाए, तो उनके लिए यह बड़ा झटका होता है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के एक नमकीन बेचने वाले दुकानदार के साथ हुआ, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

आंधी में तबाह हुई नमकीन की दुकान

बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल के आसपास आई तेज आंधी और बारिश में दुकानदार की नमकीन की दुकान पूरी तरह खराब हो गई। इंस्टाग्राम हैंडल @boraj_ka_namkeenwala पर शेयर किए गए वीडियो में दुकानदार रोते हुए फोन पर कहता सुनाई देता है कि बारिश में तिरपाल उड़ गई और सारी नमकीन भीगकर खराब हो गई।

वीडियो में वह फटी हुई थैलियां और खराब हुआ सामान भी दिखाता है। उसके शब्दों में दर्द साफ महसूस किया जा सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए ऐसा नुकसान सिर्फ सामान का नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदों का नुकसान होता है।

लोगों ने दुकानदार की मदद के लिए आगे आए

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। कई यूजर्स ने दुकानदार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और कमेंट में QR कोड भेजने को कहा। एक यूजर ने लिखा, “QR भेजो भाई, चिंता मत करो।”

दूसरे ने लिखा, “गरीब आदमी का नुकसान दिल तोड़ देता है।” हालांकि अब बताया जा रहा है कि दुकानदार ने दोबारा अपनी दुकान शुरू कर दी है और फिर से मेहनत में जुट गया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि मुश्किल समय में समाज का साथ किसी टूटे हुए इंसान को फिर से खड़ा कर सकता है।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना