वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रायपुर में पक्षियों के लिए नेक पहल, मुफ्त दाना-पानी बांटकर लोगों ने जीता दिल, वीडियो वायरल

Raipur Bird Feeder Initiative : रायपुर में एक NGO ने गर्मी से जूझ रहे पक्षियों के लिए मुफ्त दाना-पानी के बर्तन बांटने की पहल शुरू की है। इस नेक काम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Summer Birds Help Video : रायपुर की भीषण गर्मी के बीच एक छोटी लेकिन बेहद संवेदनशील पहल लोगों का ध्यान खींच रही है। शहर की स्थानीय संस्था बढ़ते कदम ने पक्षियों के लिए मुफ्त दाना पात्र और पानी के बर्तन बांटना शुरू किया है।

संस्था लोगों से अपील कर रही है कि वे इन्हें अपने घरों, बालकनी, छत और आसपास के इलाकों में रखें, ताकि गर्मी में पक्षियों को भोजन और पानी मिल सके। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पक्षियों के लिए प्राकृतिक जल स्रोत और दाना ढूंढना मुश्किल होता जा रहा है।

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना पात्र और पानी के बर्तन

इस अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वयंसेवक लोगों को दाना-पानी के बर्तन देते नजर आ रहे हैं। कई लोग इन्हें अपने घरों के बाहर लगाते भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के साथ लिखा गया कि रायपुर में यह शानदार पहल की जा रही है, ताकि गर्मी में पक्षियों को पानी और खाना मिल सके। इस प्रयास ने शहरवासियों को भी जिम्मेदारी का एहसास कराया है और लोग नियमित रूप से पानी भरने तथा दाना डालने में हिस्सा ले रहे हैं।

लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायक उदाहरण बताया

सोशल मीडिया पर इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है। वायरल वीडियो पर यूजर्स का कहना है कि ऐसे छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं। कई लोगों ने मांग की है कि दूसरे शहरों में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएं।

गर्मी के मौसम में इंसानों के साथ-साथ जानवरों और पक्षियों के लिए भी हालात कठिन हो जाते हैं। ऐसे में एक कटोरी पानी या थोड़े से दाने से कई बेजुबानों की जान बच सकती है। रायपुर की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन