वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रेलवे स्टेशन पर कपल का हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने खुद को चप्पल से मारा; वीडियो वायरल

Couple Fight : रेलवे स्टेशन पर कपल के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गुस्से में खुद को चप्पल से मारता नजर आता है।

हितेश तिवारी

Railway Station Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशन पर एक कपल के बीच हुआ भावुक और हैरान कर देने वाला ड्रामा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना किसी रेलवे प्लेटफॉर्म की है, जहां ट्रेन खड़ी है और इसी दौरान एक युवक और युवती के बीच बहस शुरू हो जाती है।

शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य कहासुनी होती है, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर हो जाता है। वीडियो में युवक गुस्से और निराशा में खुद की चप्पल उतारकर अपने ही सिर पर मारने लगता है और लड़की से कहता है, “मार ना मेरे को, मारती क्यों नहीं।”

रेलवे प्लेटफॉर्म पर कपल के बीच हुआ झगड़ा

यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं। युवक का व्यवहार यह दिखाता है कि वह भावनात्मक रूप से काफी परेशान है। कुछ ही पलों बाद वीडियो में नया मोड़ आता है। जिस लड़की से वह झगड़ रहा होता है, वही उसे शांत कराने की कोशिश करती नजर आती है।

वह उसके पास जाकर उसे रोकने और समझाने का प्रयास करती है। माहौल कुछ देर के लिए बेहद भावुक हो जाता है और प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखते रह जाते हैं।

लोगों ने कहा- मानसिक तनाव का मामला

वीडियो के अंत में युवक लड़की के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई देता है और कहता है, “माफ करो मेरे को।” उसके चेहरे पर पछतावा साफ नजर आता है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो “Ghar ke kalesh” नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मानसिक तनाव का मामला बता रहे हैं तो कुछ ने इसे प्यार में पागलपन कहा है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह