वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मस्ती करती दिखीं पोती अद्याश्री, मासूमियत ने जीता इंटरनेट का दिल

Droupadi Murmu Granddaughter : एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी पोती अद्याश्री की मासूम मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं।

हितेश तिवारी

President Family Viral Video : बच्चों की मासूम बातें और उनका बेफिक्र अंदाज अक्सर लोगों का दिल जीत लेता है। सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पोती अद्याश्री एक सार्वजनिक आयोजन के दौरान अपनी दादी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में बच्ची की हरकतें इतनी मासूम और स्वाभाविक हैं कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मासूमियत किसी पद, प्रोटोकॉल या मंच की मोहताज नहीं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक इवेंट में बैठी होती हैं और उनके बगल में उनकी पोती अद्याश्री बैठी रहती हैं। कुछ ही देर में अद्याश्री आसपास रखी चीजों से खेलने लगती हैं और पूरी तरह अपने बचपन की मस्ती में खो जाती हैं।

खास बात यह है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स भी पीछे बैठे बच्ची की हरकतें देख रहे होते हैं, लेकिन उसकी मासूम मस्ती देखकर कुछ कह नहीं पाते। बच्ची की यह बेफिक्र हरकतें यह दिखाती हैं कि मासूमियत किसी पद, प्रोटोकॉल या मंच की मोहताज नहीं होती।

तुम्हारे चाचा विधायक होंगे, मेरी दादी तो राष्ट्रपति हैं

इस वीडियो को फेसबुक पर एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 15 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बच्चे मन के सच्चे होते हैं, यही हमारे देश का भविष्य हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “इतने छोटे बच्चों को क्या पता विधायक और राष्ट्रपति क्या होता है।”

कई लोगों ने प्रोटोकॉल पर भी बात की और लिखा कि बच्चों के लिए नियम नहीं होने चाहिए। वहीं एक कमेंट सबसे ज्यादा वायरल हो गया, जिसमें लिखा था, “तुम्हारे चाचा विधायक होंगे, मेरी दादी तो राष्ट्रपति हैं।” कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के लिए मुस्कान और सुकून का पल बन गया है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर