वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘भारत आकर पछता रही हूं!’ पोलिश महिला का मजेदार वीडियो वायरल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Polish Woman on India Viral Video : एक पोलिश महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मजाकिया अंदाज में भारत की सुविधाओं की तारीफ करते हुए ‘पछतावा’ जताया है।

हितेश तिवारी

Foreigners India Lifestyle : विदेशी पर्यटक अक्सर भारत की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा, विविध संस्कृति और सुविधाजनक जीवनशैली की तारीफ करते हैं। इसी कड़ी में एक पोलिश महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में भारत आने पर ‘पछतावा’ जताती नजर आ रही है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @magsindiastories हैंडल से शेयर किया गया है। हालांकि, उसके इस तंज में भारत की आलोचना नहीं, बल्कि यहां मिलने वाली सुविधाओं की जमकर सराहना छिपी है।

विदेशी महिला ने वीडियो बनाकर की भारत की तारीफ

वीडियो में महिला बताती है कि भारत में मिलने वाली सुविधाओं की वजह से अब वह कहीं और रहकर काम करने की कल्पना भी नहीं कर सकती। उसने Blinkit और Zepto जैसी फास्ट डिलीवरी सेवाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां 10-15 मिनट में जरूरी सामान मिल जाता है, जो दूसरे देशों में संभव नहीं है।

साथ ही उसने स्कूल, ट्रांसपोर्ट और गेटेड कम्युनिटी की सुविधाओं का भी जिक्र किया, जहां स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कोर्ट और अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं।

भारत की जीवनशैली और सुविधाओं की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने भारत की जीवनशैली और सुविधाओं की तारीफ की, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में महिला की बात से सहमति जताई।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि भारत दुनिया के सबसे दयालु लोगों वाला देश है, जबकि दूसरे ने UPI का जिक्र करते हुए कहा कि वह इसका उल्लेख करना भूल गईं। कुल मिलाकर यह वीडियो भारत की आधुनिक सुविधाओं और आसान जीवनशैली को एक अलग नजरिए से दिखा रहा है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी