(Image-Twitter-@Tushar_KN) 
वायरल

पिज़्ज़ा खाने वाले हो जाएं सावधान! डोमिनोज में आटे के ऊपर रखते है टॉयलेट ब्रश

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: जब भी लोग बाहर के फ़ूड खाते है, तो बड़े विश्वास के साथ खाते है कि वह खाद्य पदार्थ सही है, खास कर जो मशहूर कंपनियां है उनपर लोग विश्वास रखते है की खाना अच्छा हो लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे चौंकाने वाली घटनाएं सामने आती है कि लोग भी दंग रह जाते है। जी हां बहुराष्ट्रीय पिज्जा कंपनी डोमिनोज़ के बेंगलुरु के एक स्टोर में पिज्जा बनाने के गुंथे आटे से भरे ट्रे के ऊपर उसे लगभग छूता हुआ पोछा और टॉयलेट ब्रश टंगे होने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

ये मामला पूरी तरह वायरल होने के बाद कंपनी को ग्राहकों सहित तमाम लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, इस पोस्ट को देख लोगों का ग़ुस्सा फुट रहा है। 

सोशल मीडिया पर खुली पोल 

आपको बता दें कि डोमिनोज के इस पोल खोलने का काम साहिल कर्णनी नाम के ट्विटर यूजर ने किया है, जी हां इस शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट यह तस्वीर साझा की और लिखा, 'इस तरह डोमिनोज़ हमें ताजा पिज्जा परोसता है! बहुत घृणित। जगह: बेंगलुरु।' इस मामले को लेकर उन्होंने दावा किया कि यह तस्वीर बेंगलुरु शहर के होसा रोड पर स्थित आउटलेट की है। जहां ऐसा चौंका देने वाला नजारा देखने को मिला। 

कंपनी ने दी सफाई 

जब डोमिनोज को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा तो इस मामले पर डोमिनोज कंपनी ने एक बयान जारी किया है और कहा है 'डोमिनोज़ स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए विश्व स्तरीय प्रोटोकॉल का पालन करता है। हमारे एक स्टोर से जुड़ी एक घटना हाल ही में हमारे संज्ञान में लाई गई थी। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह एकल घटना है, और हमने संबंधित रेस्तरां के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। हम सूचित करना चाहते हैं कि उच्च सुरक्षा मानकों में नियमों का उल्लंघन हम सहन नहीं करेंगे।' इस तरह डोमिनोज ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन