वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पायलट पिता ने 8 महीने के बेटे को दिखाया फ्लाइट का कॉकपिट, पहली उड़ान का वीडियो हुआ वायरल

Pilot Father Viral Video सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पायलट पिता अपने 8 महीने के बेटे को फ्लाइट के कॉकपिट में घुमाते नजर आए। पिता-पुत्र का यह भावुक पल लोगों का दिल जीत रहा है।

हितेश तिवारी

Baby First Flight Cockpit Video : माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता माना जाता है। बच्चे के जन्म से ही माता-पिता उसकी हर खुशी का ख्याल रखते हैं और उसे जिंदगी के बेहतरीन पल देने की कोशिश करते हैं।

ऐसा ही एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पायलट पिता अपने नन्हे से बच्चे को फ्लाइट के कॉकपिट में घुमाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स इसे पिता-पुत्र के प्यार की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो Instagram पर गुंजन आप्टे ने शेयर किया है, जिसमें उनका 8 महीने का बेटा अगस्त्य अपने पिता आकाश खन्ना के साथ पहली बार फ्लाइट में नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट की वर्दी में आकाश खन्ना अपने बेटे का प्यार से स्वागत करते हैं।

मां बच्चे को लेकर विमान के अंदर जाती हैं, जहां कॉकपिट में पिता पहले से मौजूद होते हैं। जैसे ही बच्चा अपने पिता की गोद में आता है, वह कॉकपिट में लगे ढेर सारे बटन और उपकरणों को उत्सुकता से देखने लगता है। यह पल न सिर्फ बच्चे के लिए बल्कि माता-पिता के लिए भी बेहद खास बन जाता है।

लोगों ने इसे बचपन की “कोर मेमोरी” बताया

करीब 57 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में पिता अपने बेटे के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं और मां इस पूरे पल को कैमरे में कैद करती हैं। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह बच्चे के लिए जिंदगी भर की याद बन जाएगी, वहीं कुछ ने इसे बचपन की “कोर मेमोरी” बताया।

अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इसे लाइक करते हुए पिता की तारीफ की है। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि माता-पिता का प्यार किसी भी शब्द में बयां नहीं किया जा सकता।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स