वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हाईवे पर फोटोशूट का खतरनाक ट्रेंड, वायरल वीडियो ने उठाए सिविक सेंस पर सवाल

Civic Sense : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लोग हाईवे के बीच बैठकर फोटो खिंचवाते नजर आए। यह लापरवाही न सिर्फ उनकी जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क सुरक्षा और सिविक सेंस पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

हितेश तिवारी

Highway Viral Video : सोशल मीडिया पर सड़क हादसों से जुड़े वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाईवे के बीचों-बीच बैठकर और खड़े होकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। आसपास से गाड़ियां गुजर रही हैं, लेकिन इन लोगों को न ट्रैफिक की चिंता है और न ही अपनी सुरक्षा की।

कुछ सेकंड की तस्वीर या वीडियो के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं। यह नजारा देखने के बाद साफ समझ आता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत किस हद तक लोगों की सोच को प्रभावित कर रही है।

बीच सड़क पर खिचवा रहे फोटो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Spoof_Junkey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में सवाल उठाया गया है कि क्या हमारी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता सच में बढ़ी है? वीडियो में दिख रहे लोग देखने में पढ़े-लिखे लगते हैं, लेकिन उनका व्यवहार इसके उलट नजर आता है।

हाईवे जैसी जगह, जहां तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं, वहां बैठकर फोटो खिंचवाना बेहद खतरनाक हो सकता है। एक छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है, जिसमें न सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले लोग बल्कि निर्दोष ड्राइवर और राहगीर भी चपेट में आ सकते हैं।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इस हरकत को बेवकूफी भरा और गैर-जिम्मेदाराना बताया। कुछ लोगों ने कहा कि आजकल कंटेंट के लिए लोग अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि क्या इतनी बड़ी सड़क खाली नहीं दिखती या हाईवे को फोटोशूट की जगह समझ लिया गया है? यह वीडियो एक चेतावनी है कि सड़क सुरक्षा नियमों को हल्के में लेना कितना खतरनाक हो सकता है। जरूरत है कि लोग सोशल मीडिया की सनक से बाहर निकलें और अपनी व दूसरों की जान की कीमत समझें।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?