वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती मालगाड़ी के नीचे से निकलीं लड़कियां, कुछ सेकंड की जल्दबाजी से टल गया बड़ा हादसा

Railway Crossing Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग रुकी हुई मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक पार करते हैं और तभी अचानक ट्रेन चल पड़ती है।

हितेश तिवारी

Railway Crossing Under The Train : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ चिंता में भी डाल दिया है। वायरल क्लिप में कुछ लोग रेलवे ट्रैक पार करने के लिए ऐसा खतरनाक तरीका अपनाते दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर किसी की भी सांसें अटक सकती हैं।

अक्सर देखा जाता है कि लोग समय बचाने या जल्दी पहुंचने की कोशिश में सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार ऐसी छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से खींच रहा है।

चलती ट्रेन के नीचे से निकलते दिखे लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर खड़ी हुई नजर आती है। इसी दौरान कुछ लोग ट्रेन के ऊपर या सुरक्षित रास्ते से जाने के बजाय उसके नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगते हैं। वीडियो में दो लड़कियां ट्रेन के नीचे से निकलते हुए दूसरी तरफ आती दिखाई देती हैं।

वहीं एक व्यक्ति भी ट्रैक पार करने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही मालगाड़ी चलना शुरू होती है, वह पीछे हट जाता है। कुछ सेकंड की यह स्थिति काफी डरावनी दिखाई देती है क्योंकि अगर किसी का संतुलन बिगड़ जाता या कोई ट्रेन के नीचे फंस जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कुछ सेकंड की जल्दबाजी जिंदगीभर का पछतावा

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां हजारों लोग इसे देख चुके हैं। वायरल वीडियो देखने के बाद यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि कुछ मिनट बचाने के लिए लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने रेलवे सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लेने की सलाह दी। विशेषज्ञ भी समय-समय पर चेतावनी देते रहे हैं कि ट्रेन के नीचे से निकलना या चलती ट्रेन के आसपास लापरवाही करना बेहद खतरनाक हो सकता है। कुछ सेकंड की जल्दबाजी जिंदगीभर का पछतावा भी बन सकती है।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप