वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा

People Climbing Down Train Roof : ट्रेन की छत पर बैठे लोग खंभों के सहारे नीचे उतरते दिखे, वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया। वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

हितेश तिवारी

Train Roof Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक ट्रेन से जुड़ा बेहद चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला।

वीडियो में दिखाई देता है कि ट्रेन पटरी पर रुकी हुई है और हैरानी की बात यह है कि उसके कोच के अंदर ही नहीं, बल्कि छत पर भी बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं।

ट्रेन से नीचे उतरने का अनोखा अंदाज हुआ वायरल

आगे का दृश्य और भी ज्यादा चौंकाने वाला है। जहां कोच के अंदर मौजूद लोग तो सामान्य तरीके से गेट के जरिए उतरते हैं, वहीं छत पर बैठे लोग नीचे आने के लिए अलग ही तरीका अपनाते नजर आते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे लोग पास में लगे खंभों को पकड़कर धीरे-धीरे नीचे उतर रहे हैं।

यह तरीका न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं है कि यह घटना कहां की है और कब की है, लेकिन यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर @geetappoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने इसे जनसंख्या और संसाधनों की कमी से जोड़कर देखा, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “इन लोगों ने तो नासा को भी पीछे छोड़ दिया।”

हालांकि इस तरह के स्टंट गंभीर खतरे पैदा कर सकते हैं और यह वायरल वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर ऐसी स्थिति पैदा क्यों होती है, जहां लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर