वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पटाखा गुड्डी गाने पर मासूम बच्ची और खूबसूरत लड़की का धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Cute Girl Dance Video : पटाखा गुड्डी गाने पर एक छोटी बच्ची और एक लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मासूमियत, एक्सप्रेशन और जबरदस्त तालमेल ने लोगों का दिल जीत लिया है।

हितेश तिवारी

Viral Dance Reel : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का मूड अपने आप अच्छा हो जा रहा है। इस वीडियो में एक मासूम सी छोटी बच्ची और एक खूबसूरत लड़की मशहूर सिंगर ज्योति नूरन के सुपरहिट गाने पटाखा गुड्डी पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में मासूमियत और एनर्जी का ऐसा शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स को झूमने पर मजबूर कर दिया है। बच्ची का कॉन्फिडेंस और स्टेज प्रेजेंस देखते ही बनता है, वहीं लड़की का ग्रेस और स्माइल डांस को और भी खूबसूरत बना देता है।

खूबसूरत लड़की और क्यूट बच्ची का जबरदस्त डांस

वीडियो की शुरुआत में छोटी बच्ची पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर खड़ी नजर आती है। उसके चेहरे पर मासूमियत साफ झलकती है, लेकिन जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, उसके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन सबका ध्यान खींच लेते हैं।

बच्ची के ठुमके, आंखों की शरारत और हाथों की मूवमेंट इतने परफेक्ट हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं साथ में मौजूद लड़की भी पूरी एनर्जी और तालमेल के साथ डांस करती दिखाई देती है। दोनों का कोऑर्डिनेशन इतना शानदार है कि ऐसा लगता ही नहीं कि यह कोई अचानक बनाया गया वीडियो है।

मासूमियत और टैलेंट की जमकर तारीफ

पटाखा गुड्डी गाने की एनर्जी वैसे ही हाई होती है, लेकिन जब इस गाने पर एक छोटी बच्ची इतने जोश के साथ डांस करती है, तो नजारा और भी खास बन जाता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि बच्ची में सुपरस्टार बनने के सारे गुण हैं, तो कोई कह रहा है कि मासूमियत और टैलेंट का ऐसा मेल बहुत कम देखने को मिलता है।

कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे वीडियो देखकर मन को सुकून मिलता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर barkat.arora नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही