वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन के AC कोच में जलाया दिया और अगरबत्ती, पूजा करते यात्री का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल

Oil Lamp in Train : एसी ट्रेन के कोच में एक यात्री द्वारा पूजा के दौरान दिया और अगरबत्ती जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना को लेकर यात्रियों ने सुरक्षा पर चिंता जताई है।

हितेश तिवारी

AC Train Viral Video : एसी ट्रेन के एक कोच में पूजा के दौरान दिया और अगरबत्ती जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। वायरल क्लिप में एक यात्री ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर बैठकर धार्मिक अनुष्ठान करता दिखाई देता है। उसके सामने जलता हुआ तेल का दिया और अगरबत्ती रखी हुई है।

इसी दौरान पास में मौजूद एक अन्य यात्री उसे ऐसा करने से रोकता है और समझाता है कि चलती ट्रेन के अंदर खुली आग जलाना बेहद खतरनाक हो सकता है। यात्री यह भी बताता है कि अगरबत्ती का धुआं ट्रेन के स्मोक डिटेक्शन सिस्टम को सक्रिय कर सकता है, जबकि जलता हुआ दिया आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

AC कोच में दिया और अगरबत्ती जलाकर की पूजा

यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि, घटना कब और किस ट्रेन में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने कहा कि व्यक्तिगत धार्मिक आस्था अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि एयर कंडीशंड कोच में खुली आग कैसे जलाई गई। वहीं, कुछ लोगों ने रेलवे से यात्री की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। लोगों का कहना है कि ट्रेन जैसे बंद और भीड़भाड़ वाले माहौल में छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे में बदल सकती है।

घटना को लेकर यात्रियों ने सुरक्षा पर चिंता जताई

मामले पर रेलवे सेवा (Railway Seva) ने भी प्रतिक्रिया दी है। रेलवे सेवा ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए घटना की जांच के लिए वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति से ट्रेन नंबर, पीएनआर नंबर, घटना की तारीख, समय और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा है। रेलवे ने यह भी बताया कि शिकायत सीधे रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है ताकि जल्द कार्रवाई हो सके।

इस घटना के बाद ट्रेनों में लागू अग्नि सुरक्षा नियमों और यात्रियों की जिम्मेदारी को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा नियमों का पालन हर यात्री के लिए जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी कई लोगों की जान को खतरे में डाल सकती है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान