Pakistan KFC Employees Live Performance : पाकिस्तान के एक KFC आउटलेट में हुई एक साधारण सी मुलाकात अचानक खास बन गई, जब एक ग्राहक और स्टाफ सदस्य ने मिलकर मशहूर गाना Aadat गाना शुरू कर दिया। यह वीडियो लाहौर के कंटेंट क्रिएटर Malik Hammad ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
क्लिप में KFC का एक कर्मचारी गिटार बजाते हुए आत्मविश्वास के साथ गाना गाता नजर आता है। उसकी आवाज रेस्टोरेंट में बैठे ग्राहकों का ध्यान खींच लेती है और माहौल एकदम बदल जाता है।
यह गाना मूल रूप से पाकिस्तानी सिंगर Atif Aslam ने 2005 में अपने एल्बम Jal Pari में गाया था। ‘आदत’ अपने इमोशनल बोल और सॉफ्ट रॉक अंदाज के कारण भारत और पाकिस्तान दोनों जगह बेहद लोकप्रिय हुआ था।
वीडियो में आगे चलकर जो सोलो परफॉर्मेंस शुरू होती है, वह जल्द ही डुएट में बदल जाती है। मलिक हम्माद भी गाने में शामिल हो जाते हैं और दोनों की आवाजें शानदार तालमेल के साथ गूंजने लगती हैं।
रेस्टोरेंट के बीचों-बीच बना यह छोटा सा म्यूजिकल मोमेंट सोशल मीडिया पर छा गया। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में दोनों की खूब तारीफ की। किसी ने लिखा कि इन दोनों को मिलकर बैंड बना लेना चाहिए, तो किसी ने KFC कर्मचारी को म्यूजिक इंडस्ट्री में जाने की सलाह दी।
लोगों ने इस बात की सराहना की कि बिना किसी तैयारी के हुआ यह परफॉर्मेंस कितना सच्चा और दिल से जुड़ा हुआ लगा। यह वीडियो दिखाता है कि संगीत कहीं भी और कभी भी जादू बिखेर सकता है।