वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दुकानदार का फोन चोरी किया, तो मारा थप्पड़ लेकिन बच्चे ने मोबाइल नहीं रोटी चुराई थी; यह देख छलके आंसू

Pakistan Man Steals Roti : पाकिस्तान से सामने आए एक वायरल वीडियो में एक भूखा शख्स महंगी चीजें छोड़कर सिर्फ रोटी चुराता दिखा, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया।

हितेश तिवारी

Hunger Poverty Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान कर देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों पाकिस्तान से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है।

यह वीडियो सिर्फ एक चोरी की घटना नहीं है, बल्कि भूख, गरीबी और इंसानी मजबूरी की गहरी सच्चाई को सामने रखता है। वीडियो देखने के बाद लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर हालात इंसान को किस हद तक तोड़ सकते हैं।

भूख के कारण चुराई रोटी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी एक छोटी सी दुकान में आता है, जहां कई महंगी चीजें रखी होती हैं। उस वक्त दुकानदार खाना खा रहा होता है। वह आदमी दुकानदार से कुछ सामान मांगता है, जिस पर दुकानदार अपना खाना छोड़कर अंदर चला जाता है।

इसी दौरान वह व्यक्ति दुकान में रखे सामान को देखता है, लेकिन न तो वह सामने रखा मोबाइल उठाता है और न ही कोई कीमती चीज। वह चुपचाप सिर्फ एक रोटी उठाता है और उसे अपनी जेब में रख लेता है। तभी दुकानदार लौट आता है और उसे शक हो जाता है।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

दुकानदार गुस्से में उस आदमी से सवाल करता है और थप्पड़ भी मार देता है। इसके बाद जब उसकी जेब की तलाशी ली जाती है, तो उसमें से सिर्फ रोटी निकलती है। यह देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है। वह आदमी रोते हुए रोटी दिखाता है, उसकी आंखों से आंसू बह रहे होते हैं। इस पल में उसकी मजबूरी साफ झलकती है।

इसके बाद दुकानदार को अपनी गलती का एहसास होता है और वह रोटी वापस देने की कोशिश करता है, लेकिन वह व्यक्ति रोते हुए रोटी लेने से मना कर देता है। यह सीन इतना भावुक है कि वीडियो देखने वाले लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति और भूख की भयावह सच्चाई से जोड़कर देख रहे हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर