वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

52 साल की शादी के बाद भी नहीं मिटा प्यार, दिवंगत पत्नी को याद कर रो पड़े दादा; वीडियो वायरल

Viral Emotional Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में 52 साल तक साथ निभाने वाले बुजुर्ग अपनी दिवंगत पत्नी को याद कर भावुक हो जाते हैं। बहू के साथ बातचीत ने लोगों की आंखें नम कर रहा है।

हितेश तिवारी

Old Couple Love : सच्चा प्रेम क्या होता है, इसे लेकर हर किसी की अपनी राय हो सकती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस सवाल का बेहद भावुक जवाब दे दिया है। वीडियो में एक बुजुर्ग दादा अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए गुमसुम बैठे नजर आते हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं और चेहरा उदासी से भरा हुआ है।

इसी दौरान उनकी बहू हर्षिता कमरे में आती हैं और अपने ससुर के पास बैठकर उनसे बातचीत शुरू करती हैं। हर्षिता बताती हैं कि उनकी सास के निधन को एक साल हो गया है और इसी वजह से आज उनके पापा जी बेहद उदास हैं। दादा बताते हैं कि आज उन्हें अपनी पत्नी की बहुत याद आ रही है, जो शादी के बाद गांव के नए माहौल में काफी डरी-सहमी रहती थीं।

दादा अपनी दिवंगत पत्नी को याद कर हुए गुमसुम

बातों-बातों में दादा अपनी पत्नी के साथ बिताए 52 सालों को याद करने लगते हैं। वे बताते हैं कि कैसे उनकी पत्नी संयमी स्वभाव की थीं, किसी से लड़ती-झगड़ती नहीं थीं और हमेशा सबका ख्याल रखती थीं। दादा भावुक होकर कहते हैं कि ऐसा लगता है जैसे वह आज भी आसपास ही हैं, सपनों में आती हैं और समझाती हैं कि किसी से ऊंची आवाज में बात मत करना।

बहू हर्षिता बताती हैं कि उनकी सास को कैंसर था और 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। दादा कहते हैं कि उन्होंने हाल ही में 50वीं शादी की सालगिरह मनाई थी, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद उनकी पत्नी चली गईं। ये बातें कहते हुए उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं लेते।

यह वीडियो सच्चे प्रेम की मिसाल

दादा भावुक होकर कहते हैं कि उनकी पत्नी जो कहते थे, वही खाना बनाकर खिलाती थीं और आज भी किसी चीज़ की कमी नहीं है, बस उनकी मौजूदगी की कमी है। वे साफ शब्दों में कहते हैं कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ जाता है।

यह वीडियो न सिर्फ सच्चे प्रेम की मिसाल है, बल्कि बुजुर्गों की भावनाओं और उनके अकेलेपन को समझने की सीख भी देता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और लोग दादा-दादी के रिश्ते और बहू के व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप