वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

नेपाल की बाढ़ का खौफनाक मंजर, मलबे में दबे ट्रक-JCB देख दंग रह गया व्लॉगर, वीडियो में बताई सड़ी लाश जैसी बदबू

Nepal Flood Aftermath : नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही का खौफनाक मंजर सामने आया है। व्लॉगर सत्यम पांडे ने मलबे में दबे ट्रक और JCB का वीडियो शेयर किया है।

हितेश तिवारी

Nepal Flood Viral Video : नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं। बाढ़ से प्रभावित एक निर्माण स्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी ट्रक, JCB मशीन और दूसरे वाहन मोटी कीचड़ और मलबे के नीचे दबे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो व्लॉगर सत्यम पांडे ने बनाया है और अपने इंस्टाग्राम हैंडल @satyampandeyskn पर शेयर किया है।

वीडियो में वह बाढ़ से प्रभावित इलाके में घूमकर वहां के हालात दिखाते नजर आते हैं। कई जगहों पर वाहन इस तरह दबे हैं कि उनका काफी हिस्सा मलबे के अंदर चला गया है। एक ट्रक के केबिन में ड्राइवर की सीट और स्टीयरिंग व्हील दिखाई देते हैं, जबकि अंदर का बड़ा हिस्सा मिट्टी और कीचड़ से भरा हुआ है।

नेपाल बाढ़ का खौफनाक मंजर

वीडियो में सत्यम एक ट्रक के अंदर जाकर वहां मौजूद तेज दुर्गंध का भी जिक्र करते हैं। उनका कहना है कि बदबू किसी मरे हुए जानवर या सड़ी हुई लाश जैसी महसूस हो रही है। हालांकि, वीडियो में इस गंध के वास्तविक स्रोत की पुष्टि नहीं होती है। सत्यम बताते हैं कि बाढ़ के बाद इलाके की स्थिति बेहद खतरनाक है और यहां पहुंचकर वीडियो बनाना भी जोखिम भरा था। वह लोगों को बाढ़ की ताकत का अंदाजा देने के लिए ट्रक की स्थिति दिखाते हैं।

इसके बाद वह ट्रक के पिछले हिस्से पर चढ़कर बताते हैं कि इतना भारी वाहन होने के बावजूद वह कीचड़ और मलबे में लगभग जमीन के स्तर तक धंस चुका है। आसपास हर तरफ मिट्टी, मलबा और बाढ़ से हुई तबाही दिखाई देती है। वीडियो के जरिए बाढ़ के पानी और उसके साथ आए मलबे की भयावह ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मलबे में दबे ट्रक-JCB

यह वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है जब नेपाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव का काम चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जारी है। बाढ़ के कारण कई घरों, वाहनों और दूसरे ढांचों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई जगहों पर भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा जमा हो गया है। बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मदद और खोजबीन का काम कर रहे हैं।

मलबे में दबे वाहनों और दूसरी संपत्तियों को निकालना भी चुनौती बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सत्यम पांडे के इस वीडियो ने बाढ़ के बाद जमीन पर मौजूद हालात की गंभीरता को सामने ला दिया है। वीडियो देखने वाले लोग भारी वाहनों की हालत देखकर हैरानी जता रहे हैं और प्रभावित लोगों के लिए चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू