बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देते आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वायरल

बुर्का पहनकर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे, मिनटों में उड़ाया सोना, देखें वारदात का Video

Navi Mumbai Viral Video: नवी मुंबई में दिनदहाड़े बुर्का पहने हथियारबंद लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर बड़ी लूट को अंजाम दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आकाश मसने

Navi Mumbai Jewellery Shop Robbery Viral Video: नवी मुंबई में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बुर्का पहने हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े एक सोने की ज्वेलरी दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, बुर्का पहने तीन आरोपी अचानक ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए। उनके हाथों में बंदूकें थीं। उन्होंने दुकानदार को बंदूक की नोक पर धमकाया और डर का माहौल बना दिया। उसे विरोध करने का कोई मौका नहीं मिला।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुर्का पहने नकाबपोश आरोपी ज्वेलरी शॉप के अंदर घूसते है और दुकानदार पर बंदूक तान देते है। इसके बाद आरोपी शॉप के काउंटर और शोकेस में रखे सोने के गहने तेजी से समेटते है और बैग में भरते है। लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे और बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

बाहर खड़ा था चौथा आरोपी

लूट के दौरान एक अन्य आरोपी दुकान के बाहर पहरे पर खड़ा था, ताकि किसी को शक न हो और जरूरत पड़ने पर वह अपने साथियों को संकेत दे सके। लूट पूरी होते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी लूट की घटना कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा