नागपुर सड़क पर रखी टाइल्स की चोरी करता व्यक्ति (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वायरल

Nagpur News: एक चोर ऐसा भी जो खुलेआम करता है चोरी, देखें नागपुर में सड़क पर रखी टाइल्स चुराने का वायरल वीडियो

देश में कई लोग ऐसे होते हैं सार्वजनिक संपत्ति को भी अपनी निजी संपत्ति समझते हैं। कुछ ऐसा ही सोचने वाले नागपुर के एक व्यक्ति का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आकाश मसने

नागपुर: देश में कई लोग ऐसे होते हैं सार्वजनिक संपत्ति को भी अपनी निजी संपत्ति समझते हैं। कुछ ऐसा ही सोचने वाले एक व्यक्ति का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगने वाली टाइल्स की चोरी करके अपने घर ले जा रहा है।

दिनदहाड़े हो रही इस चाेरी को किसी ने कैमरे से रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लाेग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।

दरअसर नागपुर के वर्धमान नगर में फुटपाथ के लिए सड़क किनारे रखी टाइल्स की एक व्यक्ति दिनदहाड़े चोरी कर रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से आता है और सड़क किनारे रखी लाल कलर की टाइल्ट को एक-एक कर अपनी गाड़ी पर रखता है। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े किसी दूसरे ने अपने मोबइल कैमरे से इस चोरी की घटना को कैद कर लिया।

वीडियाे वायरल होने के बाद लोगों ने चाेरी के आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद अब चाेर की मुश्किलें बढ़ गई है। जल्द ही वह सलाखों के पीछे पहुंच सकता है।

सोशल मीडिया यूजर ने लिए मजे

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि "भाई सरकार के पास इतना पैसा है कि वो फिर से ला सकती है जब गड्ढे दस बार करते हैं तो हम लोग तो नहीं बोलते रोड बनाते हैं फिर खोदा फिर बनाया फिर खोदा थो टेंशन किस चीज का टाइल्स ही ले जा रहा है पैसे नहीं।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जनता का ही तो पैसा है भाई लोग ये कौनसा अपनी जेब से टाइल्स लगाते हैं और आधे से ज्यादा तो ये खुद अपने घर बनाते हैं बचा तो रोड पे लगाते हैं।"

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा