वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रेलवे ट्रैक पर दौड़ी थार! दीमापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर घुसी SUV, वीडियो वायरल

Thar On Railway Track नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन पर एक थार कार प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

हितेश तिवारी

Dimapur Thar Viral Video : नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक थार SUV सीधे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 और ट्रैक तक पहुंची हुई नजर आ रही है।

आमतौर पर रेलवे पटरियों पर सिर्फ ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इस घटना ने लोगों को चौंका दिया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इस अजीब नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया।

रेलवे ट्रैक पर उतार दी थार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 16 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। थार का रजिस्ट्रेशन नंबर NL01CA8181 है और इसे थेफुनितुओ नाम का व्यक्ति चला रहा था।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं आ रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने बिना किसी नुकसान के गाड़ी को रेलवे ट्रैक से हटा दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला गंभीर लापरवाही और ट्रैफिक व रेलवे सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। चालक और वाहन को हिरासत में ले लिया गया है। दीमापुर RPF ने रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक नशे में था या नहीं। इस घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन ने आम जनता को चेतावनी दी है कि रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत प्रवेश न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z