वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मैसूर-ऊटी रोड पर ट्रैफिक जाम नहीं, मोर के लिए रुकी गाड़ियां; वीडियो देख लोग बोले- यही असली भारत है

Peacock Viral Video : मैसूर से ऊटी जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम नहीं बल्कि एक मोर की वजह से गाड़ियां रोक दी गईं। वायरल वीडियो में लोगों की समझदारी और प्रकृति प्रेम देखने को मिल रहा है।

हितेश तिवारी

Mysuru Ooty Road : मैसूर से ऊटी जाने वाली सड़क पर छुट्टियों के दौरान अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग ही था। जब लोग अपनी गाड़ियों में बैठे थे, तब ट्रैफिक किसी दुर्घटना या खराब मौसम की वजह से नहीं, बल्कि एक मोर के कारण रोका गया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीचोंबीच एक मोर आराम से टहलता हुआ नजर आ रहा है और दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। इस दौरान न कोई हॉर्न बजा रहा है और न ही कोई उसे डराने की कोशिश कर रहा है।

एक मोर के कारण लगी गाड़ियों की लंबी कतार

Travelfoodie_ak नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में मैसूर और ऊटी के बीच का खूबसूरत ग्रीन कॉरिडोर साफ नजर आता है।

चारों तरफ हरियाली, पहाड़ों का सुकून और बीच सड़क पर शांति से चलता मोर इस दृश्य को और भी खास बना देता है। ड्राइवरों ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ियों को वहीं रोक दिया ताकि मोर को कोई नुकसान न पहुंचे। यह वीडियो बताता है कि कई बार इंसान भी प्रकृति के सामने झुकना जानता है।

यही असली इंडिया है, जहां जानवरों को पहले रास्ता दिया जाता है

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के मजेदार और दिल छू लेने वाले रिएक्शन सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मोर सोच रहा होगा कि ये सब लोग कहां जा रहे हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “यही असली इंडिया है, जहां जानवरों को पहले रास्ता दिया जाता है।”

कई लोगों ने इस वीडियो को क्यूट, सुकून देने वाला और नेचर लविंग बताया। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि अगर हर जगह लोग ऐसा व्यवहार करें तो सड़क हादसे और वाइल्डलाइफ से जुड़ी समस्याएं काफी कम हो सकती हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति