केम्पटी फॉल में नहा रहे लोगों के बीच घुसा सांप (सोर्स: वायरल वीडियो) 
वायरल

वाटरफॉल में नहा रहे लाेगों के बीच अचानक पहुंचा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

मसूरी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल केम्पटी फॉल में उस समय हड़कंप मच गया जब पर्यटकों के बीच एक काला सांप पहुंच गया। सांप को देखकर फॉल में नहा रहे लोगों के होश उड़ गए।

आकाश मसने

सोचो अगर आप पिकनिक मनाने गए हो और किसी वाटरफॉल में नहाने का मजा ले रहे हो और उसी समय वहां नाग देवता भी पहुंच जाएं तो क्या होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वाटरफॉल में नहा रहे लोगों के बीच अचानक सांप पहुंच जाता है। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है।

मसूरी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल केम्पटी फॉल में उस समय हड़कंप मच गया, जब पर्यटकों के बीच एक काला सांप पहुंच गया। सांप को देखकर फॉल में नहा रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 6 फीट लंबा सांप फॉल के पानी में आ गया।

यहां देखें वीडियो

सांप के आने के बाद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं, डर के मारे कई लोग पानी में गिर गए। हालांकि, इस दौरान सांप तेजी से तैरते हुए पानी में गायब हो गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नहा रहे थे लोग तभी घुसा सांपा

वीडियो में देखा जा सकता है कि केम्पटी फॉल में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक थे और सभी नहाने का मजा ल रहे थे। इसी बीच जब कुछ पर्यटक डुबकी लगाकर बाहर देखने लगे तो सांप भी वहां पहुंच गया। सांप पानी में पर्यटकों के बीच तैरने लगा। जिससे भगदड़ मच गई और लोग डर के मारे चिल्लाने लगे। हालांकि, थोड़ी ही देर में सांप फॉल से गायब हो गया।

सांप को पानी से बाहर निकाला गया

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। कुछ लोगों ने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में किया और पर्यटकों को शांत किया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सांप पानी के बहाव के साथ आया था और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही पर्यटकों से अपील की है कि वे प्राकृतिक स्थलों पर सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

कहां है केम्पटी फॉल?

उत्तराखंड के देहरादून जिले में मसूरी से करीब 15 किलोमीटर दूर चकराता रोड पर केम्प्टी फॉल स्थित है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां हर साल लाखों सैलानी आते हैं। यहां का खूबसूरत झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

इसका झरना करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिरता है और इसके चारों ओर हरे-भरे जंगल और पहाड़ हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। यहां का मनोरम दृश्य और ठंडा पानी पर्यटकों को खूब पसंद आता है।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम