बिहार के मुंगेर में फायरिंग का वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद लोग उठा रहे सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल
आरजेडी ने X पर वीडियो शेयर कर सीएम सम्राट चौधरी की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
Broad Daylight Firing With A Country-Made Pistol In Munger: बिहार में जंगलराज खत्म होने के दावे सिर्फ किताबी हैं। अपराध बेहिसाब है और अपराधी बेलगाम हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। पहली बार देखने पर लगा कोई मूवी की शूटिंग हो रही है। लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि दो गुटो के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो रही है।
पूरा मामला बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जनपद मुंगेर की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को आरजेडी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर सम्राट चौधरी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किया है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आरजेडी के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि बतोलेबाज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जिले मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर में दो गैंग के बीच भारी गोलीबारी। सम्राट चौधरी से अपना जिला नहीं संभल रहा, मुंगेर में जगह जगह घरों में गृह उद्योग की तरह अवैध हथियार बनते हैं पर गृहमंत्री सम्राट चौधरी को ना तो यह दिखता है और ना ही कानून व्यवस्था संभलता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। एक वक्त था जब बिहार को जंगलराज के नाम से जानते थे। लोग कह रहे है कि बिहार में वो जंगलराज फिर लौट आया है। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कैसे एक युवक देसी कट्टे से फायर करते हुए आगे बढ़ता है। युवक के साथ और भी लोग हैं जो लाठी, डंडा लेकर उसके साथ आगे बढ़ रहे हैं।
बीते 27-28 सितंबर को सुपौल में दिनदहाड़े एक युवक को कार सवारों ने अगवा कर लिया था। इस मामले को लेकर तब भी आरजेडी ने सीएम सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए सुशासन पर सवाल खड़ा किया था।