वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो

Househelp Appreciation : एक महिला ने तीन साल से उसके लिए खाना बना रही घरेलू सहायक को धन्यवाद देने के लिए खुद उसके पसंदीदा नाश्ते की तैयारी की। यह भावुक पल लोगों का दिल जीत रहा है।

हितेश तिवारी

Househelp Gratitude Video : मुंबई की रहने वाली एक महिला का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपनी घरेलू सहायक (हाउसहेल्प) के लिए खुद नाश्ता बनाकर उसे सरप्राइज देती नजर आती है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो लिंसिया रोजारियो (Lincia Rosario) ने शेयर किया है।

वीडियो की शुरुआत में वह बताती हैं कि कोविड से ठीक होने के बाद वह पहली बार किचन में खाना बना रही हैं और अपनी हाउसहेल्प जमीला की पसंदीदा डिश पोहा, कांदा भजिया और कटिंग चाय तैयार कर रही हैं। वह मुस्कुराते हुए कहती हैं कि उन्हें नहीं पता खाना कैसा बनेगा, लेकिन वह जमीला के लिए कुछ खास करना चाहती थीं।

तीन साल पुरानी मेड को महिला ने दिया सरप्राइज

वीडियो में लिंसिया बताती हैं कि जमीला पिछले तीन वर्षों से उनके घर में खाना बना रही हैं और इस दौरान उन्होंने उनके लिए हजारों बार भोजन तैयार किया है। उन्होंने लिखा कि जमीला उनके जीवन के कई मुश्किल और खुशहाल पलों का हिस्सा रही हैं।

ऐसे में उन्हें लगा कि अब बारी उनकी है कि वह भी जमीला के लिए कुछ करें। बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने जमीला का पसंदीदा नाश्ता तैयार किया। वीडियो में लिंसिया को बड़े प्यार से प्याज काटते, पोहा बनाते और भजिया तलते देखा जा सकता है। इसके बाद वह पूरा नाश्ता सजाकर रखती हैं और जमीला के आने का इंतजार करती हैं।

जर्स ने इसे आभार जताने का खूबसूरत उदाहरण बताया

जब जमीला घर पहुंचती हैं और उनके सामने सजा हुआ नाश्ता देखती हैं तो उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक होती है। दोनों साथ बैठकर नाश्ता करते हैं और लिंसिया खुद उन्हें खाना परोसती हैं। पहला निवाला खाने के बाद जमीला की खुशी साफ नजर आती है। वीडियो के साथ लिंसिया ने लिखा, "तीन साल तक उसने हमें खाना खिलाया, आज मैंने उसे खाना परोसा।"

उन्होंने कहा कि प्यार हमेशा बड़े उपहारों में नहीं होता, बल्कि कई बार किसी के लिए अपने हाथों से बनाया गया साधारण नाश्ता भी बहुत मायने रखता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। कई यूजर्स ने इसे इंसानियत और आभार जताने का खूबसूरत उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने लिखा कि महंगे तोहफों से ज्यादा कीमती ऐसे छोटे-छोटे एहसास होते हैं।

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह