वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई की बारिश में लड़कों का गजब जुगाड़! स्कूटी के साइलेंसर पर लगाया पाइप, लोग बोले- 'एयर फिल्टर का क्या?'

Scooty Jugaad Video : मुंबई में जलभराव के बीच स्कूटी को बंद होने से बचाने के लिए कुछ युवकों ने साइलेंसर पर पाइप लगाकर अनोखा जुगाड़ किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Silencer Pipe Hack : बारिश के मौसम में जलभराव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार गहरे पानी में जाने से स्कूटी या बाइक बंद हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग अपनी समझ और जुगाड़ से समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कों ने स्कूटी को पानी में चलाने के लिए अनोखा जुगाड़ किया है। उनका यह देसी आइडिया लोगों का ध्यान खींच रहा है।

स्कूटी बचाने के लिए साइलेंसर में लगाया पाइप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी के साइलेंसर में एक लंबा पाइप फिट कर दिया गया है। पाइप का दूसरा सिरा स्कूटी पर पीछे बैठे एक लड़के ने ऊपर की ओर हाथ में पकड़ रखा है। दावा किया जा रहा है कि इस जुगाड़ का मकसद गहरे पानी में चलते समय साइलेंसर में पानी जाने से रोकना है, ताकि स्कूटी बंद न हो।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है, जहां मानसून के दौरान कई इलाकों में जलभराव आम बात है। हालांकि, इस वीडियो की जगह और दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

वायरल वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर anuwar___mazid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1.81 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "बढ़िया... लेकिन एयर फिल्टर का क्या?" दूसरे ने कहा, "पानी पार करने का बढ़िया तरीका है।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "एयर फिल्टर तो कोने में बैठकर हंस रहा होगा।" कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसे जुगाड़ हर स्थिति में कारगर नहीं होते और पानी भरी सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?