वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई पुलिस परेड में भाई को पहली सलामी, इमोशनल वीडियो ने जीत लिया दिल

Mumbai Police Brother Salute Video : मुंबई पुलिस की पासिंग आउट परेड में छोटे भाई ने बड़े भाई को दी पहली सलामी, इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

हितेश तिवारी

Mumbai Police Viral Video : मुंबई पुलिस की पासिंग आउट परेड के दौरान एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक कर दिया। नई भर्ती हुए एक जवान ने अपनी पहली औपचारिक सलामी अपने बड़े भाई को दी, जो महाराष्ट्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में वनरक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

इस खास मौके पर छोटे भाई ने पूरी वर्दी और सेरेमोनियल प्लूम के साथ परेड में हिस्सा लिया और जैसे ही वह अपने बड़े भाई के सामने पहुंचा, उसने गर्व के साथ सलामी दी। यह पल इतना खास था कि बड़े भाई खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।

पुलिस भर्ती के बाद पहली सलामी बड़े भाई को

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @aslam_official100 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परेड के दौरान छोटा भाई पूरी अनुशासन और गर्व के साथ मार्च करता हुआ अपने बड़े भाई के सामने पहुंचता है।

जैसे ही वह सलामी देता है, बड़े भाई के चेहरे पर गर्व और भावुकता साफ नजर आती है। छोटे भाई की आंखों में भी आंसू छलक आते हैं, लेकिन वह खुद को संभालने की कोशिश करता है। कुछ ही पल बाद दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाते हैं, जो इस भावुक दृश्य को और भी खास बना देता है।

यह वीडियो भाईचारे की खूबसूरत मिसाल पेश

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों पर गर्व है,” जबकि दूसरे ने कहा, “बड़े भाई-बहन अक्सर अपने सपनों को छोटे भाई-बहनों के जरिए पूरा होते देखते हैं।”

कई लोगों ने इसे गर्व और प्यार का अनमोल उदाहरण बताया। यह वायरल वीडियो न सिर्फ भाईचारे की खूबसूरत मिसाल पेश करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि मेहनत और समर्पण से हासिल की गई सफलता के पल कितने खास होते हैं।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

वंदे मातरम विवाद: पिनाराई ने कांग्रेस पर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव का लगाया आरोप, बताया RSS की B-टीम

पर्चा छपवा देंगे, वही बोलना है...2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की SP नेताओं को हिदायत, कहा- बयानबाजी से बचें

असम में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या से तनाव, 6 आरोपी गिरफ्तार; शव मिलने के बाद क्षेत्र में हिंसा और आगजनी

PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं क्या?