वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में सीट पर चैन से सोता मिला कुत्ता, यात्रियों ने नहीं भगाया; वीडियो जीत रहा लोगों क

Dog in Local Train : मुंबई लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में सीट पर आराम से सो रहे एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यात्रियों ने उसे परेशान करने की बजाय प्यार और संवेदनशीलता दिखाई।

हितेश तिवारी

Dog Sleeping on Train Seat : मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है, जहां हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इसी बीच मुंबई लोकल के महिला डिब्बे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो में एक कुत्ता महिला कोच की खाली सीट के कोने में आराम से सोता हुआ नजर आता है।

खास बात यह रही कि ट्रेन में मौजूद किसी भी यात्री ने उसे वहां से भगाने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय कई लोग मुस्कुराते हुए उसे प्यार से सहलाते दिखे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @thewoofline ने शेयर किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

लोकल ट्रेन में सीट पर चैन से सोता मिला कुत्ता

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान कुत्ता बिल्कुल शांत होकर सोता रहा और किसी को परेशान नहीं किया। जब वह काफी देर तक एक ही स्थिति में लेटा रहा, तो कुछ यात्रियों ने उसकी तबीयत को लेकर चिंता भी जताई। पोस्ट में लिखा गया कि यही वह भारत है, जहां लोग बिना किसी स्वार्थ के जानवरों के प्रति दया और संवेदनशीलता दिखाते हैं।

यूजर ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे पल अक्सर खबरों में जगह नहीं बना पाते, लेकिन यही समाज की असली खूबसूरती को दिखाते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि वह ऐसे भारत में रहना चाहते हैं, जहां इंसान और जानवर एक-दूसरे के साथ सम्मान और सह-अस्तित्व के साथ रहें।

'जियो और जीने दो' का बेहतरीन उदाहरण

इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय समाज हमेशा से जानवरों के साथ मिल-जुलकर रहने की संस्कृति को अपनाता आया है। दूसरे यूजर ने इसे 'जियो और जीने दो' की भावना का बेहतरीन उदाहरण बताया।

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर हर इंसान इसी तरह दयालु व्यवहार अपनाए, तो दुनिया हर जीवित प्राणी के लिए कहीं बेहतर जगह बन सकती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इंसानियत, संवेदनशीलता और पशुओं के प्रति प्रेम का संदेश देने के कारण तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान