मुंबई एयरपोर्ट पर कैब ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई एयरपोर्ट पर जमकर चले लात-घूंसे, कपड़े भी फाड़े, आपस में भिड़े कैब ड्राइवर और गार्ड्स- देखें VIDEO

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड के बीच देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आकाश मसने

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड के बीच देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विवाद पार्किंग स्लॉट को लेकर हुआ। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में हवाईअड्डे का माहौल तनावपूर्ण हो गया और वहां मौजूद यात्री भी घबरा गए।

घटना की सूचना मिलते ही सहार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को काबू में किया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर मारपीट में शामिल ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया है। अभी मामले की जांच जारी है।

यहां देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर कई टैक्सियां ​​खड़ी हैं। इसी दौरान क्रिस्टल सिक्योरिटी स्टाफ और कई ड्राइवरों के बीच पार्किंग को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद क्रिस्टल सिक्योरिटी स्टाफ और ड्राइवरों ने एक-दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक ड्राइवर के कपड़े तक फट गए।

मुंबई एयरपोर्ट पर यह पहली बार नहीं है जब ड्राइवरों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हुआ हो। यात्रियों को उतारने या चढ़ाने के दौरान अक्सर ड्राइवरों को सुरक्षाकर्मियों से भिड़ते देखा गया है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर फिर सवाल उठ रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में कब-कब हंगामा

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारी एक यात्री के बैग में 48 सांप देखकर चौंक गए थे। सुरक्षा जांच के दौरान इनका पता चला, जिससे एयरपोर्ट पर वन्यजीवों की तस्करी पर सवाल उठने लगे।

इससे पहले पिछले साल अगस्त में मुंबई एयरपोर्ट पर लोडर पदों के लिए आयोजित भर्ती अभियान के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे और एयरपोर्ट की भीड़ प्रबंधन प्रणाली पर सवाल उठे थे।

अक्टूबर 2021 में मुंबई एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क को लेकर यात्रियों और प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था। उस समय यात्रियों ने लंबी कतारों और अव्यवस्थित भीड़ प्रबंधन के लिए एयरपोर्ट प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला