वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नई BMW में पहली बार बैठी मां की मुस्कान जीत ले गई दिल, बेटे ने शेयर किया भावुक वीडियो

Son Buys BMW : नई BMW खरीदने के बाद बेटे ने जब पहली बार अपनी मां को कार की ड्राइविंग सीट पर बैठाया, तो उनकी मासूम मुस्कान और खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Mother Reaction BMW Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर लग्जरी कारों और महंगी चीजों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार एक वीडियो लोगों को उसकी कीमत नहीं, बल्कि उसमें छिपे जज्बातों की वजह से पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक बेटा अपनी नई BMW में पहली बार अपनी मां को बैठाता है।

जैसे ही मां ड्राइविंग सीट पर बैठती हैं, उनके चेहरे पर झलकती उत्सुकता, हैरानी और फिर धीरे-धीरे खिलती मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे सोशल मीडिया का सबसे प्यारा कंटेंट बता रहे हैं।

नई BMW खरीदने के बाद बेटे ने दिया मां को सरप्राइज

वीडियो की शुरुआत में मां नई BMW की ड्राइविंग सीट पर बैठी नजर आती हैं। वह कार के शानदार इंटीरियर, स्टीयरिंग और डैशबोर्ड को बड़े ध्यान से देखती हैं। शुरुआत में उनके चेहरे पर हल्की झिझक दिखाई देती है, लेकिन पीछे खड़ा बेटा उन्हें कार के अलग-अलग फीचर्स के बारे में प्यार से समझाता है और आराम से सब कुछ देखने के लिए कहता है।

जैसे-जैसे वह कार को करीब से देखती हैं, उनके चेहरे की झिझक खुशी में बदल जाती है और आखिर में उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ जाती है। वीडियो पर लिखा है, "Making my mom try the new BMW", जबकि कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा गया है, "This reaction is priceless." यही मासूम प्रतिक्रिया लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

भावुक वीडियो ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी दिल छू लेने वाले कमेंट किए हैं। कई लोगों ने लिखा कि किसी भी महंगी कार से ज्यादा कीमती माता-पिता की मुस्कान होती है। कुछ यूजर्स ने बताया कि उन्होंने भी अपनी पहली कार या बाइक में सबसे पहले अपने माता-पिता को बैठाया था और यह वीडियो देखकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं।

वहीं कई लोगों ने इसे "Wholesome" और "सोशल मीडिया पर देखने लायक सबसे खूबसूरत कंटेंट" बताया। यूजर्स का कहना है कि असली खुशी तब मिलती है, जब माता-पिता अपने बच्चों की मेहनत का फल अपनी आंखों से देखते हैं। यही वजह है कि यह छोटा-सा वायरल वीडियो हजारों लोगों को भावुक कर रहा है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर