वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फोन छीनकर खाने की डील करता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये तो पूरा बिजनेसमैन है

Monkey Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बंदर शख्स का फोन छीनकर खाने के बदले वापस करता नजर आया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

हितेश तिवारी

Monkey Snatching Phone : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो लोगों को हैरान भी करते हैं और हंसा भी देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर की चालाकी देखकर हर कोई दंग रह गया है।

आमतौर पर बंदरों के चश्मा छीनने की कहानियां तो आपने सुनी होंगी, लेकिन इस वीडियो में मामला थोड़ा आगे बढ़ गया है। यहां बंदर सीधे मोबाइल फोन छीनकर सौदेबाजी करता नजर आया।

बंदर ने शख्स को फोन छीनकर की सौदेबाजी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर अचानक एक आदमी का फोन छीन लेता है और उसे लेकर ऊंची जगह पर बैठ जाता है। फोन वापस पाने के लिए व्यक्ति उसे खाने की चीज देने की कोशिश करता है।

जैसे ही बंदर को खाना मिलता है, वह तुरंत फोन लौटा देता है। यह पूरा दृश्य देखकर ऐसा लगता है मानो बंदर को अच्छे से समझ आ गया हो कि इंसानों से खाने का सामान कैसे हासिल किया जा सकता है।

लोगों ने कहा- एक हाथ दे, एक हाथ ले

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर sumit_jaiswal550 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “ये तो पूरा बिजनेस कर रहा है,” तो दूसरे ने कहा, “एक हाथ दे, एक हाथ ले।” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि बंदर इंसानों से ज्यादा स्मार्ट होते जा रहे हैं। यह वीडियो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि जानवरों की समझदारी को भी दिखाता है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल