वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मोबाइल लेकर छत पर चढ़ा बंदर, फ्रूटी के बदले लौटाया फोन; वायरल वीडियो पर लोग बोले- ‘नो कैश, ओनली जूस’

Monkey Stole Mobile : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर मोबाइल छीनकर छत पर बैठ जाता है। काफी कोशिशों के बाद शख्स फ्रूटी के बदले फोन वापस लेने में सफल हो जाता है।

हितेश तिवारी

Monkey Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक बंदर और इंसान के बीच हुई अनोखी ‘डील’ लोगों को खूब हंसा रही है।

वीडियो में एक बंदर किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर छत पर जाकर बैठ जाता है। नीचे खड़े लोग उसे फोन वापस करने के लिए कई कोशिशें करते हैं, लेकिन बंदर अपने हाथ लगे ‘खजाने’ को छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं दिखता। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मोबाइल लेकर भागा बंदर, फ्रूटी मिलने पर लौटाया फोन

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बंदर मोबाइल लेकर आराम से छत पर बैठा है और नीचे खड़े लोगों को देख रहा है। कई लोग उसे बहलाने और फोन वापस लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद एक शख्स को अनोखा आइडिया आता है।

वह पास से एक फ्रूटी खरीदकर बंदर की तरफ उछाल देता है। जैसे ही बंदर की नजर जूस के पैकेट पर पड़ती है, वह तुरंत मोबाइल को नीचे फेंक देता है। नीचे खड़ा व्यक्ति भी पूरी तरह तैयार रहता है और फोन को गिरते ही पकड़ लेता है। इस तरह एक तरह की ‘बार्टर डील’ के जरिए मोबाइल वापस मिल जाता है।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि बंदर अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं और बिना सौदेबाजी के कुछ नहीं छोड़ते। कुछ यूजर्स ने मजाक में बंदर को ‘स्मार्ट चोर’ और ‘बिजनेसमैन’ तक बता दिया।

वहीं कई लोगों ने ‘नो कैश, ओनली जूस’ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Dr_sandeep01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इसे लाइक व शेयर किया है। यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह