अहमदाबाद विमान हादसे में हुए चौंकाने वाले चमत्कार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

अहमदाबाद विमान हादसे में हुए चौंकाने वाले चमत्कार, पहले सुरक्षित मिली गीता अब बाल गोपाल, देखें- VIDEO

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विश्वास कुमार रमेश जीवित बच गए, साथ ही हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ गीता भी सुरक्षित मिला। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाल गोपाल की मूर्ति भी बच गई है।

अभिषेक सिंह

अहमदाबाद: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 12 जून की दोपहर को एयर इंडिया का विमान लंदन के लिए उड़ा लेकिन उड़ान भरने के चंद सेकंड के अंदर ही सबकुछ तबाह हो गया। 241 लोगों की जान के साथ-साथ मेडिकल हॉस्टल के मेस में खाना खा रहे छात्र और उनके आसपास के लोग भी इस भयानक हादसे में मारे गए। इस बीच लोगों ने चमत्कार भी देखे।

242 लोगों में से विश्वास कुमार रमेश ही एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति थे, उनके अलावा हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ गीता भी सुरक्षित पाया गया। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भगवान कृष्ण के बाल रूप की एक मूर्ति भी बाल-बाल बच गई। वीडियो शेयर करने वाला शख्स खुद इसे देखकर हैरान है।

सलामत रही बाल गोपाल की की प्रतिमा

निखिल सैनी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में लगी भीषण आग की वजह से आसपास की हर चीज पिघल गई, फिर भी भगवान कृष्ण की यह मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित रही, यहां तक ​​कि इस पर लगा कपड़ा भी सही सलामत रहा। हम किसी अंधविश्वास को सही नहीं ठहरा रहे हैं, लेकिन यह वाकई आश्चर्यजनक है कि इतने हाई टेंपरेचर पर भी यह अछूती रही।

यह वीडियो केवल 9 सेकंड का है। निखिल सैनी ने दावा किया है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद भी भगवान कृष्ण के बाल रूप की यह छोटी मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। यह भी आश्चर्यजनक है कि इस वीडियो की शुरुआत में एक आईफोन भी दिखाई देता है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं है। भगवान कृष्ण के पास एक चूड़ीनुमा सोने की मूर्ति भी दिखाई देती है जो बिल्कुल भी पिघली नहीं है।

डिस्क्लेमर: यह ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उसके साथ किए जा रहे दावे के आधार पर लिखी गई है। नवभारतलाइवडॉटकॉम इस वीडियो या इसके साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं करता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन