वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन पर फेंका रंग और कीचड़, वायरल वीडियो देख भड़के लोग; सख्त कार्रवाई की मांग

Mud Thrown on Moving Train : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग चलती ट्रेन पर रंग और कीचड़ फेंकते नजर आए। इस घटना पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की।

हितेश तिवारी

Train Holi Controversy Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग चलती ट्रेन पर रंग और कीचड़ फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं और इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक हरकत बता रहे हैं।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ युवक रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास खड़े हैं और जैसे ही ट्रेन तेज रफ्तार से गुजरती है, उनमें से एक युवक बाल्टी से रंगीन पानी ट्रेन की खिड़कियों पर फेंक देता है। बाकी लोग पास खड़े होकर इस हरकत पर हंसते और उत्साह दिखाते नजर आते हैं।

चलती ट्रैन पर रंग और कीचड़ फेंकते दिखे युवक

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर The Nalanda Index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में इस हरकत की कड़ी निंदा करते हुए रेल मंत्रालय को टैग किया गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

पोस्ट में लिखा गया कि कुछ लोग मजाक के नाम पर चलती ट्रेनों पर कीचड़, गंदा पानी और यहां तक कि गोबर तक फेंक देते हैं। यह न केवल गंदा व्यवहार है बल्कि खतरनाक भी है और इससे लोगों की नागरिक समझ की कमी भी सामने आती है।

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने कहा कि इस तरह की हरकतें यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब तक लोगों में नागरिक जिम्मेदारी की भावना नहीं आएगी, तब तक रेलवे की आधुनिकता अधूरी रहेगी।

वहीं National Crime Investigation Bureau, Bihar के आधिकारिक अकाउंट ने भी इस घटना को अस्वीकार्य बताया और कहा कि चलती ट्रेन पर कीचड़ या गंदा पानी फेंकना आपराधिक कृत्य है। कई लोगों ने यह भी कहा कि ऐसी हरकतें अगर ट्रेन चालक का ध्यान भटकाएं या यात्रियों में घबराहट पैदा करें, तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसलिए दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?