वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!

Maut Ka Kuan Viral Video : मौत का कुआं देखकर विदेशी क्रिएटर हुआ हैरान, वीडियो हुआ वायरल। यह न सिर्फ देसी एडवेंचर का प्रतीक है, बल्कि उन कलाकारों की मेहनत और जोखिम को भी दर्शाता है।

हितेश तिवारी

Foreigner Reaction on Maut ka Kuan : भारत के पारंपरिक मेलों में मिलने वाला रोमांच आज भी लोगों को उतना ही आकर्षित करता है, जितना पहले करता था। इन्हीं में से एक है ‘मौत का कुआं’, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की धड़कनें तेज हो जाती हैं।

हाल ही में एक विदेशी कंटेंट क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस खतरनाक स्टंट को देखकर हैरान और उत्साहित नजर आता है। उसके रिएक्शन ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

विदेशी पर्यटक भारत में मौत का कुंआ देख हुए हैरान

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर Eddy Rosenthal ने 31 मार्च 2026 को शेयर किया। वीडियो में एडी ‘मौत के कुएं’ के ऊपर खड़े होकर हाथ में 20 रुपये का नोट पकड़े होते हैं। नीचे एक स्टंटमैन तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा होता है।

जैसे ही बाइक ऊपर की ओर आती है, स्टंटमैन बिना रुके एडी के हाथ से नोट झपट लेता है। यह पल इतना तेज और रोमांचक होता है कि एडी खुशी से चिल्ला उठते हैं-“ये सिर्फ इंडिया में हो सकता है!” उन्होंने कैप्शन में भी लिखा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे ‘क्रेजी’ चीजों में से एक है।

मौत का कुंआ सिर्फ मनोरंजन नहीं कलाकारों की मेहनत भी

दरअसल, ‘मौत का कुआं’ Centrifugal Force और संतुलन का अद्भुत उदाहरण है। लकड़ी के बने बेलनाकार ढांचे में बाइक और कार चालक इतनी तेज गति से दीवारों पर चलते हैं कि गुरुत्वाकर्षण का असर कम पड़ जाता है और गाड़ियां नीचे गिरने के बजाय दीवार से चिपकी रहती हैं।

उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों के मेलों में यह स्टंट खास आकर्षण होता है। यह न सिर्फ देसी एडवेंचर का प्रतीक है, बल्कि उन कलाकारों की मेहनत और जोखिम को भी दर्शाता है, जो हर दिन अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की