वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लड़की के सामने हल्की किक, लड़के के आते ही दिखा दिया दम! मार्शल आर्ट्स का मजेदार वीडियो वायरल

Martial Arts Viral Video : मार्शल आर्ट्स अकादमी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक लड़की के सामने हल्की किक मारता है, लेकिन जैसे ही पैड पकड़ने लड़का आता है, वह पूरी ताकत लगा देता है।

हितेश तिवारी

Men Will Be Men : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो एक मार्शल आर्ट्स अकादमी का बताया जा रहा है, जहां ट्रेनिंग सेशन के दौरान हुई एक छोटी-सी घटना लोगों का मनोरंजन कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक स्ट्राइकिंग पैड पर किक मारने की प्रैक्टिस कर रहा है, जबकि सामने एक लड़की पैड पकड़कर खड़ी है। युवक किक तो मारता है, लेकिन इतनी हल्की कि लड़की अपनी जगह से हिलती तक नहीं है।

मार्शल आर्ट्स अकादमी का मजेदार वीडियो वायरल

इसके बाद ट्रेनर कुछ ऐसा करता है जिससे पूरा माहौल बदल जाता है। वह लड़की को हटाकर उसी पैड को पकड़ने के लिए एक लड़के को खड़ा कर देता है। जैसे ही दूसरा लड़का सामने आता है, युवक अचानक अपनी पूरी ताकत लगा देता है और इतनी जोरदार किक मारता है कि पैड पकड़ने वाला लड़का पीछे जाकर गिर पड़ता है।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि गिरने के बाद वह लड़का मजाकिया अंदाज में किक मारने वाले युवक की तरफ दौड़ता है। इसी पल ने वीडियो को वायरल बना दिया है। लोगों का कहना है कि लड़की के सामने युवक ने पूरी ताकत नहीं दिखाई, लेकिन लड़के के सामने आते ही उसने अपना असली दम दिखा दिया।

वीडियो पर लोगों ने लिखा- Men Will Be Men

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Warlock_Aditya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में “Men Will Be Men” लिखा गया है, जो वीडियो के साथ खूब वायरल हो रहा है। हजारों लोग इस क्लिप को देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि युवक लड़की को चोट नहीं पहुंचाना चाहता था, इसलिए उसने हल्की किक मारी।

दूसरे यूजर ने कहा कि यह लड़कियों के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका था। वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि लड़कों के बीच प्रतिस्पर्धा हमेशा अलग स्तर की होती है। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे