संचार साथी ऐप मीम्स (डिजाइन फोटो) 
वायरल

'मन की बात' न सुनी तो होगी FIR...मोदी का वालपेपर अनिवार्य, संचार साथी ऐप को लेकर आया मीम्स का सैलाब

Viral Social Media Trends: केन्द्र सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि देश में बिकने वाले हर मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी ऐप होना अनिवार्य होगा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ गया।

अभिषेक सिंह

Sanchar Saathi App Memes: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि देश में बिकने वाले हर मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी ऐप होना अनिवार्य होगा। डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि फोन निर्माता कंपनियों से कहा कि वे मार्च 2026 से बेचे जाने वाले नए मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप को प्री-इंस्टॉल करके उपलब्ध कराएं।

दूरसंचार विभाग के इस आदेश के बाहर आते ही बवाल मच गया। विपक्षी दलों ने भी इसका विरोध किया और इसे प्राइवेसी के लिए ख़तरनाक बताया। जिसके बाद मंगलवार को केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भ्रम दूर करते हुए कहा कि विपक्ष संचार साथी ऐप को लेकर लोगों को गुमराह कर रहा है। यह पूरी तरह से ऐच्छिक है। आप इसे रखना चाहें या न चाहें, यह आपकी मर्जी पर निर्भर है। इसे अनइंस्टाल किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर आया मीम्स का सैलाब

लेकिन जब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये बयान पूरी तरह से प्रकाश में आया तब तक सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ चुका था। यूजर्स ने संचार साथी एप को लेकर ऐसे-ऐसे मीम्स बनाए हैं कि उन्हें देखकर आपके पेट में भी हंसते-हंसते बल पड़ सकते हैं। हम सारे मीम्स इकट्ठे आपको दिखा दे रहे हैं। क्योंकि हम आपके वक्त की पूरी कद्र करते हैं।

प्राइवेसी? कौन सी प्राइवेसी?

एक यूज़र ने लिखा कि ऑफिशियल 'बिग ब्रदर' यानी सभी सरकारी संगठनों में आपका स्वागत है। मुद्दा यह नहीं है कि अब सरकार इन फीचर्स का गलत इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करेगी। और कोई निगरानी भी नहीं है। खैर, अलविदा प्राइवेसी। एक और ने तीन शब्दों के साथ देश के मूड को अच्छे से समझा: प्राइवेसी? कौन सी प्राइवेसी?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मीम की बाढ़ आ गई क्योंकि यूज़र्स ने जोक्स लिखे और शेयर किए, क्योंकि संचार जल्द ही आपका साथी हो या न हो लेकिन मीम और ह्यूमर हमेशा के लिए हैं। फिलहाल आप एक बार और ऊपर की तरफ स्क्रॉल कर जाइए और एंजॉय कीजिए।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM