वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मधुमक्खियों के झुंड ने मशीन ऑपरेटर को ऐसे घेरा, बैकहो लोडर के अंदर फंसा शख्स; वीडियो देख लोग हुए हैरान

Bee Swarm Attack : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बैकहो लोडर मशीन के अंदर फंसा नजर आता है। मशीन के बाहर हजारों मधुमक्खियों ने ऐसा घेरा बना लिया।

हितेश तिवारी

Bee Attack on Backhoe Loader : आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कई वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोगों की सांसें तक थम जाती हैं।

इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऐसी स्थिति में फंस गया जिसे देखकर लोग भी सोचने पर मजबूर हो गए कि अगर वे उसकी जगह होते तो क्या करते। वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरानी भी जता रहे हैं और इसे बेहद डरावना अनुभव बता रहे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बैकहो लोडर मशीन ऑपरेटर पर मधुमक्खियों का हमला

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक शख्स बैकहो लोडर मशीन के अंदर बैठा हुआ है और वह बाहर का नजारा कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। शुरुआत में सब सामान्य लगता है, लेकिन कुछ सेकंड बाद पता चलता है कि मशीन के चारों तरफ हजारों मधुमक्खियों ने कब्जा कर लिया है। पूरी मशीन पर मधुमक्खियां बैठी हुई नजर आती हैं।

ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने मशीन को पूरी तरह घेर लिया हो। स्थिति इतनी गंभीर दिखाई देती है कि अगर शख्स गलती से भी मशीन का दरवाजा खोल देता, तो उसके लिए मुश्किलें कई गुना बढ़ सकती थीं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंदर बैठा व्यक्ति कितना डरा हुआ होगा।

वीडियो देख लोग हुए हैरान, बोले- ऐसी स्थिति कभी न आए

हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार और हैरान करने वाले कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “ये तो मधुमक्खियों का पूरा ऑपरेशन लग रहा है।” दूसरे ने कहा, “अगर दरवाजा खुल जाता तो हालत खराब हो जाती।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसी स्थिति जिंदगी में कभी न आए।” वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोग इसे अब तक के सबसे अजीब वायरल वीडियो में से एक बता रहे हैं।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक