वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विशालकाय मगरमच्छ को छेड़ना पड़ा भारी, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Crocodile Attack Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मगरमच्छ को डंडे से छेड़ता नजर आता है। पल भर में मगरमच्छ भड़क उठता है और हमला करने की कोशिश करता है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

हितेश तिवारी

Man Teases Crocodile : सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक व्यक्ति विशालकाय मगरमच्छ को छेड़ने की गलती करता नजर आता है। बहादुरी दिखाने के चक्कर में मामला ऐसा बिगड़ता है कि कुछ ही सेकंड में हालात खतरनाक हो जाते हैं। वीडियो देखकर साफ लगता है कि जरा सी चूक किसी की जान पर भारी पड़ सकती थी।

मगरमच्छ को छेड़ना पड़ सकता भारी

वीडियो की शुरुआत मगरमच्छों के बाड़े से होती है। एक बड़ा मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर जमीन पर आराम कर रहा होता है। उसके पीछे दो लोग डंडा लेकर खड़े दिखाई देते हैं। तभी उनमें से एक शख्स मगरमच्छ को डंडे से छेड़ देता है।

पल भर में मगरमच्छ भड़क उठता है और तेजी से उनकी ओर बढ़ता है। जिसने उसे छेड़ा वह तो तुरंत साइड हो जाता है, लेकिन दूसरा व्यक्ति उसकी जद में आ जाता है। मगरमच्छ हमला करने की कोशिश करता है और वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, जिससे आगे का नजारा साफ नहीं हो पाता।

बहादुरी और बेवकूफी के बीच बहुत पतली लकीर

इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम की आईडी से शेयर किया गया है। अब तक इसे करीब 39 लाख बार देखा जा चुका है। हजारों यूजर्स ने कमेंट में हैरानी जताई है। कोई इसे लापरवाही बता रहा है तो कोई इसे खतरनाक स्टंट कह रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली जानवरों के साथ छेड़छाड़ कभी भी भारी पड़ सकती है। यह वीडियो सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी भी है कि बहादुरी और बेवकूफी के बीच बहुत पतली लकीर होती है।

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन