वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

इंसानियत की ऊंची उड़ान: क्रेन से लटककर युवक ने बचाई फंसे परिंदे की जान, वीडियो हुआ वायरल

Humanity Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक ऊंचाई पर क्रेन से लटककर तार में फंसे परिंदे की जान बचाता नजर आया, जिसे लोग इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Man Saves Bird : कहते हैं इंसानियत से बड़ा कोई धर्म और कोई ताकत नहीं होती। जब इंसान के भीतर दया और करुणा जिंदा होती है, तो वह अपनी जान की परवाह किए बिना किसी बेजुबान की मदद के लिए आगे बढ़ जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी इंसानियत की मिसाल पेश कर रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और युवक की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं। यह वीडियो दिखाता है कि आज के दौर में, जब अक्सर स्वार्थ और बेरुखी की बातें होती हैं, तब भी इंसानियत पूरी मजबूती से जिंदा है।

क्रेन से बचाई खंभे में फंसे परिंदे की जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ऊंचाई पर क्रेन से लटका हुआ है। क्रेन का शाफ्ट काफी ऊपर तक उठा हुआ है और युवक बेहद खतरनाक स्थिति में संतुलन बनाकर लटका हुआ नजर आता है। पहली नजर में वीडियो डराने वाला लगता है, लेकिन तभी कैमरा पास के एक खंभे की ओर जाता है।

वहां एक छोटा सा परिंदा बिजली के तार में अपनी टांग फंसा बैठा है। वह दर्द और घबराहट में छटपटा रहा होता है और उड़ने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन बेबस है। यह दृश्य देखकर युवक बिना वक्त गंवाए क्रेन के सहारे खंभे के पास पहुंचता है।

लोगों ने की युवक की जमकर तारीफ

वायरल वीडियो के अगले हिस्से में युवक बेहद सावधानी से परिंदे की ओर हाथ बढ़ाता है और एक झटके में उसकी टांग को तार से आजाद कर देता है। आजाद होते ही परिंदा अपने पंख फैलाता है और उड़कर वहां से चला जाता है। यह पल लोगों का दिल जीत लेता है। वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।

यूजर्स कमेंट्स में युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इंसानियत आज भी जिंदा है। हालांकि कुछ लोगों ने चिंता भी जताई है कि इस तरह बिना सेफ्टी के जान जोखिम में डालना खतरनाक हो सकता है। फिर भी, ज्यादातर लोग इस बात पर एकमत नजर आए कि एक बेजुबान की जान बचाने का यह जज्बा काबिले-तारीफ है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना