वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Scooty Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर एक युवक का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती स्कूटी पर पलटी मारकर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग उसकी लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Dangerous Scooty stunt Video : सड़क पर स्टंट करने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है और कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं। कभी कोई बाइक पर हैंडल छोड़कर स्टंट करता है तो कोई तेज रफ्तार में खतरनाक करतब दिखाता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चलती स्कूटी पर बेहद खतरनाक अंदाज में बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ गुस्सा भी जता रहे हैं और इसे सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं।

चलती स्कूटी पर स्टंट करते दिखा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क पर स्कूटी चलाते हुए नजर आता है, लेकिन उसका बैठने का तरीका देखकर हर कोई चौंक जाता है। आमतौर पर लोग स्कूटी चलाते समय हैंडल को मजबूती से पकड़ते हैं, लेकिन इस युवक ने स्कूटी पर बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया हुआ है। वीडियो में वह स्कूटी की सीट पर एकदम पीछे की तरफ पलटी मारकर बैठा दिखाई देता है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि स्कूटी लगातार चल रही होती है और युवक के चेहरे पर जरा भी डर नजर नहीं आता। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर ऐसे में थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है और उसकी वजह से दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स

यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर “@khurpenchh” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को लखनऊ का बताया जा रहा है। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि “ऐसे लोग खुद की जान के साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डालते हैं।”

वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “हमारे देश में नमूनों की कमी कभी नहीं होगी।” कुछ लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। सोशल मीडिया पर लोग लगातार सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की अपील कर रहे हैं।

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार