वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

तेज आंधी में उड़ने से बचने के लिए चचा ने पकड़ा पेट्रोल पंप का पिलर, मजेदार वीडियो वायरल

Storm Funny Viral Video : तेज आंधी के दौरान पेट्रोल पंप पर खड़े एक शख्स ने खुद को संभालने के लिए पिलर पकड़ लिया। उनका मजेदार अंदाज कैमरे में कैद हो गया और वीडियो वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Petrol Pump Storm Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो तेज आंधी के दौरान किसी पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है, जहां कई लोग मौसम खराब होने के कारण रुके हुए थे। तभी कैमरे में एक ऐसे चचा कैद हो गए, जिनका अंदाज अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

आंधी में पेट्रोल पंप के पिलर को पकड़कर खड़ा रहा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज हवा चल रही है और आसपास मौजूद लोग खुद को संभालने में लगे हैं। इसी बीच एक शख्स पेट्रोल पंप के पिलर को मजबूती से पकड़कर खड़े नजर आते हैं, जैसे कहीं हवा उन्हें उड़ा न ले जाए।

उनकी शर्ट भी हवा के कारण ऊपर तक उठ गई है और वह पूरी गंभीरता से पिलर पकड़े दिखाई देते हैं। उनका यही अंदाज लोगों को बेहद मजेदार लग रहा है। किसी ने यह पल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह वायरल वीडियो X प्लेटफॉर्म पर @__Ishq नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “आंधी में उड़ने से बचने के लिए पिलर पकड़ कर खड़े हैं भइया जी।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कुछ तो जुगाड़ लगाना पड़ेगा।”

दूसरे ने मजाक में कहा, “ना जी, पिलर को उखड़ने से बचा रहे हैं।” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “इससे दुबले लोग काम कर रहे हैं, ये तो खुद दुबका है।” सोशल मीडिया पर ऐसे हल्के-फुल्के वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं और यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध