वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

घायल कुत्ते को पीठ पर उठाकर पहाड़ चढ़ा शख्स, वायरल वीडियो ने छुआ दिल

Man Carries Injured Dog Viral Video : मनाली में एक शख्स ने घायल कुत्ते को अपनी पीठ पर उठाकर कठिन रास्ते से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Manali Dog Rescue Video : हिमाचल प्रदेश के मनाली से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। मनाली स्ट्रे द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स घायल आवारा कुत्ते को अपनी पीठ पर उठाकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों से ले जाता हुआ नजर आता है। यह नजारा सिर्फ एक रेस्क्यू का नहीं, बल्कि इंसानियत की एक बेहद भावुक मिसाल बन गया है।

पहाड़ी में मिला घायल कुत्ता, तो शख्स ने की मदद

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी और पथरीली पहाड़ी पगडंडी पर वह व्यक्ति बड़ी सावधानी से ऊपर की ओर चढ़ रहा है। उसकी पीठ पर बंधी एक टोकरी में घायल कुत्ता बैठा हुआ है, जो अपने पैर की चोट के कारण चलने में असमर्थ है। रास्ता इतना कठिन है कि वहां किसी वाहन का पहुंच पाना संभव नहीं है।

ऐसे में उस शख्स ने बिना किसी सुविधा के, खुद ही कुत्ते को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी चलता नजर आता है, जो उसे संतुलन बनाए रखने में मदद कर रहा है।

लोगों ने शख्स की दयालुता की जमकर तारीफ की

वायरल वीडियो के कैप्शन के अनुसार, यह कुत्ता लंबे समय से घायल अवस्था में वहीं पड़ा था और खुद से उठ भी नहीं पा रहा था। ऐसे में उस शख्स ने उसे यूं ही छोड़ने के बजाय मदद करने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उसकी दयालुता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कई यूजर्स ने लिखा कि असली इंसान वही है जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करे। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि मदद के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि बड़े दिल की जरूरत होती है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल