वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

AC कोच में इलेक्ट्रिक केतली से मैगी पकाती दिखी महिला, वीडियो देख यूजर्स ने रेलवे पर उठाए सवाल

Train Viral Video इंडियन रेलवे की एसी कोच में एक महिला द्वारा इलेक्ट्रिक केतली से मैगी पकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे खतरनाक बताते हुए भड़के लोग।

हितेश तिवारी

Maggi In Train : भारतीय रेलवे की एसी कोच में एक महिला द्वारा इलेक्ट्रिक केतली में मैगी पकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आराम से मैगी उबलने का इंतज़ार करती है, जबकि आसपास मौजूद यात्री इस तमाशे को देखते हैं।

वीडियो देख भड़के लोग

यह वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने महिला की इस हरकत पर गुस्सा जताया। रेलवे में अक्सर सफर करने वाले यात्रियों ने कहा कि ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट सिर्फ मोबाइल चार्जिंग जैसी कम वॉट वाले उपकरणों के लिए बनाए जाते हैं, न कि 1200 वॉट की इलेक्ट्रिक केतली जैसे भारी उपकरणों के लिए।

कई यूजर्स ने चेतावनी दी कि ऐसा करने से ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। एक यूजर ने कमेंट किया- “ये पूरी तरह गैर-कानूनी और खतरनाक है।” एक अन्य ने लिखा, “ये चार्जर पॉइंट बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं।”

ये खबर भी पढ़ें :

महिला की हरकत को यूजर्स ने गैर-जिम्मेदाराना बताया

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिला की हरकत को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए आलोचना की। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा- “भारतीयों में पब्लिक स्पेस की समझ बहुत कम है। लोग ट्रेन को भी अपनी निजी संपत्ति समझ लेते हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा- “ट्रेन में लोग घर जितनी ही सुविधाएं चाहते हैं, चाहे नियम तोड़ने पड़ें।”

इस वीडियो के चलते यात्रियों के व्यवहार और ट्रेन की सुरक्षा को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों ने रेलवे से सख्त निगरानी की मांग की है ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि चार्जिंग पॉइंट का गलत इस्तेमाल न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

रेलवे अधिकारियों ने भी ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि यदि कोई यात्री ऐसे खतरनाक उपकरणों का उपयोग करता हुआ मिले तो तुरंत टीटीई या कोच अटेंडेंट को इसकी जानकारी दें।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल